अभियांत्रिकी उद्योग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:31, 2 मई 2012 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} {{tocright}} '''अभियांत्रिकी उद्योग''' या '''इंजीनि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

अभियांत्रिकी उद्योग या इंजीनियरिंग उद्योग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के धातुओं एवं अन्य निर्माण उद्योगों में काम आने वाली मशीनों तथा यन्त्रों का निर्माण किया जाता है। इसके सामान्यतः दो उपविभाग हैं- भारी मशीन का इंजीनियरिंग उद्योग तथा हल्की मशीनों का इंजीनियरिंग उद्योग। भारी मशीनों का निर्माण करने वाली प्रमुख औद्योगिक इकाइयाँ निम्नलिखित हैं-

भारी इंजीनियरिंग निगम लि.

'भारी इंजीनियरिंग निगम लि. राँची' की स्थापना 1958 में की गई। इसके अधीन 3 इकाईयां कार्यरत हैं।

  1. पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से स्थापित भारी मशीनों के निर्माण का कारखाना
  2. फाउण्ड्री फोर्ज लि. (चेकोस्लोवाकिया के सहयोग से निर्मित)
  3. भारी मशीन औजार बनाने का कारखाना।

खनन एवं सम्बद्ध मशीनरी निगम लि.

खनन एवं सम्बद्ध मशीनरी निगम लि. दुर्गापुर प्रारम्भ में भारी इंजीनियरिंग निगम लि. रांची का ही अंग था। 1965 में रूस के सहयोग से इसे अलग किया गया। इसमें कोयला खनन से सम्बन्धित उपकरणों का निर्माण किया जाता है।

भारत हैवी प्लेट्स एण्ड वैसेल्स लि.

भारत हैवी प्लेट्स एण्ड वैसेल्स लि. विशाखापट्नम को 1966 में चेकोस्लोवाकिया के सहयोग से स्थापित किया गया। इसमें अभियांत्रिकी की भारी मशीनों एवं सामानों का निर्माण किया जाता है।

त्रिवेणी स्ट्रक्चरल्स लि.

त्रिवेणी स्ट्रक्चरल्स लि. नैनी (इलाहाबाद) की स्थापना 1965 में की गई। इसमें ट्रांसमिशन टावर, इस्पात के पुल, स्टारैज, क्रेनें आदि बनाये जाते हैं।

तुंगभद्रा स्टील प्रोडक्ट्स लि.

तुंगभद्रा स्टील प्रोडक्ट्स लि. की स्थापना कर्नाटक तथा आन्ध्र प्रदेश सरकारों के संयुक्त उपक्रम के रूप में 1960 में की गयी। इसमें भी ट्रांसमिशन टावर, पैनस्टाक पाइप, ट्रांसमिशन लाइन तथा भवन संरचनाओं का उत्पादन किया जाता है।

हिन्दुस्तान मशीन टूल्स लि.

हिन्दुस्तान मशीन टूल्स लि. (एच.एम.टी.), बंगलुरू की स्थापना स्विट्जरलैण्ड की कम्पनी के सहयोग से 1963 में की गयी। इसके अन्तर्गत 5 कारखाने कार्यरत हैं-

  1. बंगलुरू (कर्नाटक)
  2. पिंजौर (हरियाणा)
  3. कालमसेरी (केरल)
  4. श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)
  5. हैदराबाद (आन्ध्र प्रदेश)

नेशनल इंसट्रमेण्ट्स लि.

नेशनल इंसट्रमेण्ट्स लि. जादवपुर (कोलकाता) का प्रारम्भ 1830 में एक सरकारी विभाग के रूप में हुआ था। 26 जून, 1957 को इसे एक लिमिटेड कम्पनी से परिवर्तित कर दिया गया। यहाँ सर्वेक्षण, धातु कार्मिक, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक यन्त्रों का उपकरणों का निर्माण किया जाता है।

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत में ऊर्जा के उपकरणों के निर्माण में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था है, जिसकी इकाइयाँ - हरिद्वार, भोपाल, त्रिची, हैदराबाद, रानीपेट, बंगलौर एवं जमशेदपुर में कार्यरत हैं। इनके अतिरिक्त रूपनारायणपुर (कोलकाता) में हिन्दुस्तान केबिल्स फैक्टरी, कोलकाता में नेशनल इंस्ट्रमेण्ट्स फैक्टरी तथा बेंगलुरु एवं नैनी में भारतीय टेलीफोन उद्योग के कारखाने स्थापित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख