खलीलाबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 14 मई 2013 का अवतरण (Text replace - "काजी " to "क़ाज़ी")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

खलीलाबाद बस्ती ज़िला, उत्तर प्रदेश में स्थित एक शहर है। यह शहर संत कबीर नगर ज़िले का मुख्यालय है, जो बस्ती मंडल का एक हिस्सा है। इस जगह की स्थापना क़ाज़ीखलील-उर-रहमान ने की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम 'खलीलाबाद' रखा गया था।

  • खलीलाबाद स्टेशन से 6 मील की दूरी पर 'कुदवा' नाला बहता है, जिसे महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन चरित से सम्बन्धित 'अनोमा नदी' कहा जाता है।
  • इस स्थान से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तामा गाँव में महादेव मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान 'तामेश्वरनाथ' को समर्पित है।
  • यहाँ से तीन मील पर सम्भवत: मौर्य सम्राट अशोक के तीन स्तूपों के खंडहर स्थित हैं।
  • खलीलाबाद शहर का नाम खलील-उर-रहमान से पड़ा, जिसकी क़ब्र मगहर में बनी है।
  • वर्तमान समय में खलीलाबाद हाथ से बने कपड़ों के बाज़ार के लिए विशेषतौर पर प्रसिद्ध है। इस बाज़ार को 'बरधाहिया बाज़ार' के नाम से जाना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख