पश्चिम
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

पश्चिम (अंग्रेज़ी:West) एक दिशा है। वरुण पश्चिम दिशा के देवता है और ज्योतिष के अनुसार शनिदेव पश्चिम दिशा के स्वामी हैं। यह दिशा प्रसिद्धि, भाग्य और ख्याति का प्रतीक है।
महत्व
पश्चिम दिशा सौर ऊर्जा की विपरित दिशा है अतः इसे अधिक से अधिक बन्द रखना चाहिए। ओवर हेड टेंक इसी दिशा में बनाना चाहिए। भोजन कक्ष, दुछत्ती, टाइलेट आदि इसी दिशा में होने चाहिए। इस दिशा में भवन और भूमि तुलनात्मक रूप से ऊंची होनी चाहिए।
दिशाओं के नाम
अंग्रेज़ी | संस्कृत (हिन्दी) |
---|---|
East | पूरब, प्राची, प्राक् |
West | पश्चिम, प्रतीचि, अपरा |
North | उत्तर, उदीचि |
South | दक्षिण, अवाचि |
North-East | ईशान्य |
South-East | आग्नेय |
North-West | वायव्य |
South-West | नैऋत्य |
Zenith | ऊर्ध्व |
Nadir | अधो |
|
|
|
|
|