अरविंद त्रिवेदी
अरविंद त्रिवेदी (अंग्रेज़ी: Arvind Trivedi, जन्म- 8 नवम्बर, 1938; मृत्यु- 6 अक्टूबर, 2021) भारतीय सिनेमा में छोटे परदे के प्रसिद्द कलाकार थे। दूरदर्शन पर आने वाले प्रसिद्ध धारावाहिक 'रामायण' में उन्होंने लंकापति रावण का किरदार निभाया था। 'मैं लंकाधिपति रावण...' 90 के दशक में रामानंद सागर के बहुचर्चित सीरियल रामायण में लंकेश का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की आवाज़ जब गूंजती थी तो देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाते थे। इस सीरियल से अगर राम के रूप में अरुण गोविल को अमर पहचान मिली तो अभिनेता अरविंद त्रिवेदी की रावण की भूमिका भी यादगार बन गई।
परिचय
अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उनका कॅरियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। हिंदी के पॉपुलर शो 'रामायण' से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से उन्हें गुजराती दर्शकों में पहचान मिली थी जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ लंकेश के किरदार से मशहूर अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन (हिंदी) bhaskar.com। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2021।