निज़ामुद्दीन दरगाह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:05, 5 अप्रैल 2011 का अवतरण ('[[चित्र:Hazrat-Nizamuddin-Dargah.jpg|thumb|निज़ामुद्दीन अपोलिया की दरगाह|25...' के साथ नया पन्ना बनाया)
![](/w/images/thumb/0/07/Hazrat-Nizamuddin-Dargah.jpg/250px-Hazrat-Nizamuddin-Dargah.jpg)
- मुसलमान संत निज़ामुद्दीन अपोलिया की दरगाह दिल्ली-मथुरा मार्ग पर हुमायूँ के मक़बरे के पास स्थित है।
- इस तीर्थ स्थान के केन्द्रीय कक्ष में पीर निजामुद्दीन को दफ़नाया हुआ है, इसे मुहम्मद तुग़लक़ ने (सन 1324-1351 ई0) में बनवाया था।
- यह सुन्दर मक़बरा संगमरमर का बना हुआ है जिसके ऊपर सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों का जालीदार आवरण है जिसके बाहर चारों ओर सफ़ेद संगमरमर का महराबों वाला एक बरामदा बना हुआ है।
- दरगाह में घुसते ही तालाब है। इसे पीर निजामुद्दीन ने स्वयं बनवाया था। शाहजहाँ की पुत्री और औरंगजेब की बहन जहाँआरा बेगम की क़ब्र भी मक़बरे के पास है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|