रामायण जी की आरती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:29, 6 अप्रैल 2011 का अवतरण (Text replace - "१" to "1")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
श्री गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामायण
Tulsidas Ramayana

आरती श्री रामायण जी की | कीरति कलित ललित सिय पी की ||
गावत ब्रहमादिक मुनि नारद | बाल्मीकि बिग्यान बिसारद ||
शुक सनकादिक शेष अरु शारद | बरनि पवनसुत कीरति नीकी ||1||
आरति श्री रामायण जी की........||

गावत बेद पुरान अष्टदस | छओं शास्त्र सब ग्रंथन को रस ||
मुनि जन धन संतान को सरबस | सार अंश सम्मत सब ही की ||२||
आरति श्री रामायण जी की........||

गावत संतत शंभु भवानी | अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी ||
ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी | कागभुशुंडि गरुड़ के ही की ||३||
आरति श्री रामायण जी की........||

कलिमल हरनि बिषय रस फीकी | सुभग सिंगार भगति जुबती की ||
दलनि रोग भव मूरि अमी की | तात मातु सब बिधि तुलसी की ||४||
आरति श्री रामायण जी की........||

संबंधित लेख