उपप्लव्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
ऋचा (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:44, 29 जून 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} महाभारत काल में मत्स्य देश में स्थित न...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

महाभारत काल में मत्स्य देश में स्थित नगर जो विराट या बैराट (ज़िला जयपुर, राजस्थान) के निकट ही था।

'उपप्लव्यं सगत्वा तु स्कंधावारं प्रविश्य प्रविश्य च, पांडवानथतान् सर्वान् शल्यस्तत्रददर्श ह'।[1]

तथा

'ततस्त्रयो-दशे वर्षे निवृत्ते पंचापांडवा:, उपप्लव्यं विरष्टस्य समपद्यन्त सर्वश:'।[2]

पांडव इस नगर में अपने वनवासकाल के बारह वर्ष और अज्ञातवास के तेरह वर्ष समाप्त होने पर आकर रहने लगे थे। यहीं उन्होंने युद्ध की तैयारिया की थीं। महाभारत के प्रसिद्ध टीकाकार नीलकंठ ने विराट 72, 14 की टीका करते हुए उपप्लव्य के लिए लिखा है- विराटनगरसमीपस्थनगरान्तरम् अर्थात् यह नगर मत्स्य की राजधानी विराटनगर के पास ही दूसरा नगर था। इसका ठीक-ठीक अभिज्ञान अनिश्चित है। किन्तु यह वर्तमान जयपुर के निकट ही कहीं होगा। विराटनगर की स्थिति वर्तमान वैराट के पास थी। पार्जिटर के अनुसार मत्स्य की राजधानी उपप्लव्य में ही थी।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख