कबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:38, 11 जुलाई 2011 का अवतरण (Text replace - "खां " to "ख़ाँ ")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

कबर उत्तर प्रदेश राज्य के रुहेलखंड में स्थित एक ग्राम है जो प्राचीन नगर शेरगढ़ का एक भाग है। यह देवरानियाँ स्टेशन (उत्तर पूर्व रेलवे) से सात मील है। कबर में पहले हिंदुओं का राज्य था। जलालुद्दीन ख़िलजी ने 1290 ई. में इसे पहली बार हिंदुओं से छीन लिया था। 1540 ई. में शेरशाह सूरी ने यहाँ शेरगढ़ का क़िला बनवाया। कबर के दक्षिण में एक सुंदर ताल हे जिसे ख्वास ताल कहते हैं। इसे शेरशाह के सेनापति ख्वास ख़ाँ मसनद अली ने बनवाया था। कबर से उत्तर-पश्चिम की ओर रानीताल है जिसे किंवदंती के अनुसार राजा बेन की रानी केतकी ने बनवाया था। राजा बेन या वेणु के विषय में रुहेलखंड में अनेक लोककथाएं प्रचलित हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख