चंगाराम कुमारथ कृष्णन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रीति चौधरी (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:44, 20 सितम्बर 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} *चंगाराम कुमारथ कृष्णन का जन्म केरल के...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • चंगाराम कुमारथ कृष्णन का जन्म केरल के दक्षिण मालाबार ज़िले में 11 जून, 1867 ई. को एक हिन्दू थिया परिवार में हुआ था।
  • चंगाराम कुमारथ उनका कुल-नाम था।
  • चंगाराम कुमारथ कृष्णन समाज सुधारक थे।
  • आरम्भ से ही चंगाराम सामाजिक भेदभाव के विरोधी थे।
  • बौद्ध धर्म के विचार उन्हें आकृष्ट करते थे।
  • विद्यार्थी जीवन में ही वे श्रीलंका हो आये थे।
  • शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1903 ई. में कालीकट में वकालत शुरू की और विविध सार्वजनिक कार्यों में रुचि लेने लगे।
  • चंगाराम कुमारथ कृष्णन ने 1908 में कालीकट बैंक की स्थापना की और 30 वर्ष तक उसके प्रबन्ध निदेशक रहे।
  • चंगाराम कुमारथ कृष्णन ने 25 वर्ष तक ‘मितवादी’ पत्र निकाला।
  • नारायण गुरु आदि के साथ ‘अवर्णों’ के उपयोग के लिए मन्दिर का निर्माण किया।
  • चंगाराम कुमारथ कृष्णन मद्रास की ‘जस्टिस पार्टी’ के प्रमुख कार्यकर्ता थे और 1930 में मद्रास कौंसिल के सदस्य नामजद किए गए।
  • डॉ. अम्बेडकर की भाँति चंगाराम कुमारथ कृष्णन भी बौद्ध धर्म अपनाने का समर्थन करते थे और उन्होंने स्वयं बौद्ध धर्म को अंगीकार किया था।
  • कालीकट में बौद्ध मन्दिरों की स्थापना के बाद श्रीलंका के बौद्ध प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था।
  • आधुनिकता के समर्थक कृष्णन राष्ट्रीयता और समाजसेवा के विपरीत ब्रिटिश शासन के समर्थक थे।
  • फिर भी बैंकिंग, पत्रकारिता और समाजसेवा के कार्यों के कारण केरल में उनकी काफ़ी ख्याति थी।
  • 1938 में कृष्णन का देहान्त हो गया और उनके निधन पर गांधीजी ने भी शोक संदेश भेजा था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख