अमेजन नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अमेजन नदी विश्व की सबसे विस्तृत नदी है। यह नदी पेरू के एण्डीज पर्वतमाला से निकलती है तथा ब्राजील से होकर गुजरती है। आयतन के हिसाब से अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है, जबकि लम्बाई के हिसाब से यह दूसरी बड़ी नदी है। यह दक्षिण अमेरिका से बहने वाली नदी है। इसे 'आमेजन', 'अमेजॉन' तथा 'आमेजॉन' आदि नामों से भी पुकारा जाता है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलोंबिया तथा इक्वेडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एण्डीज पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है और अटलांटिक महासागर में मिल जाती है। नदी की प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। अमेजन नदी के घने जंगल पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, यही कारण है कि इस नदी को "धरती का फेफड़ा" कहा जाता है।
|
|
|
|
|