उटकमंड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:21, 4 फ़रवरी 2014 का अवतरण (''''उटकमंड''' दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में [[समुद...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

उटकमंड दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में समुद्र तल से लगभग 7,230 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह कालीकट से 55 मील (लगभग 88 कि.मी.) की दूरी पर स्थित एक स्वास्थ्यवर्धक पर्वतीय नगर तथा तमिलनाडु की ग्रीष्म कालीन राजधानी है।[1]

  • यह प्रसिद्ध नगर चारों ओर से 7,000 फुट तक की ऊँची पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
  • उटकमंड में एक कृत्रिम झील भी है, जो देखने योग्य है।
  • दक्षिण भारत का मुख्य 'क्षय निवारक केंद्र', 'वनस्पति उद्यान' तथा 'राजकीय सिनकोना केंद्र' यहीं पर स्थित हैं।
  • यह स्थान आखेट करने, मछली मारने तथा मोटर चलाने की सुविधा के लिए प्रसिद्ध है।
  • उटकमंड के आस-पास पर्याप्त मात्रा में चाय, कहवा, सिनकोना तथा यूकलिप्टस के बगीचे हैं।
  • उटकमंड का 'लारेंस मेमोरियल स्कूल' बहुत प्रसिद्ध है, जिसकी स्थापना सन 1858 ई. में की गई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. उटकमंड (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 04 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख