शिवपुरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
सिंधिया वंश की छतरियाँ, शिवपुरी

शिवपुरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से 113 कि.मी. की दूरी पर स्थित नगर है। इस नगर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने के लिए यहाँ पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

  • इस नगर में ग्वालियर के सिंधिया वंश की ग्रीष्म कालीन राजधानी हुआ करती थी। वे शिवपुरी में गर्मियों के दिनों में यहाँ रहने के लिए आया करते थे।
  • शिवपुरी के घने जंगलों में मुग़ल सम्राट शिकार खेलने आते थे। अकबर ने यहीं से हाथियों के विशाल झुंड और शेरों को पकड़ा था।
  • यहाँ के इन घने जंगलों को अब अभ्यारण्य में तब्दील कर दिया गया है, जहाँ अनेक दुर्लभ पशु-पक्षियों और वनस्पतियों को देखा जा सकता है।
  • शिवपुरी में बने कुछ महल और झीलें यहाँ आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख