नीलकंठ
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
![](/w/images/thumb/8/8e/Jay-Bird.jpg/200px-Jay-Bird.jpg)
![](/w/images/thumb/5/56/Indian-Jay.jpg/200px-Indian-Jay.jpg)
नीलकंठ एक भारतीय पक्षी है। इसका आकार मैना के बराबर होता है। इसकी चोंच भारी होती है, वक्षस्थल लाल भूरा, उदर, तथा पुच्छ क अधोतल नीला होता है। पंख पर गहरे और धूमिल नीले रंग के भाग उड़ान के समय चमकीली पट्टियों के रूप मे दिखाई पड़ते हैं। त्रावणकोर के दक्षिण भाग को छोड़कर शेष भारत में यह पक्षी पाया जाता है। नीलकंठ को देखने मात्र से भाग्य का दरवाज़ा खुल जाता है। यह पवित्र पक्षी माना जाता है। दशहरा पर लोग इसका दर्शन करने के लिए बहुत लालायित रहते हैं। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को 'नीलकंठ' के नाम से पुकारा जाता है।[1]
|
|
|
|
|