प्रयोग:रिंकू9

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
रिंकू9
पूरा नाम रघुवर दास
जन्म 3 मई, 1955
जन्म भूमि जमशेदपुर, झारखंड
अभिभावक चवन राम, सोनवत्ती
पति/पत्नी रुक्मिणी देवी
संतान एक पुत्र, एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनेता
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मुख्यमंत्री
कार्य काल 28 दिसम्बर, 2014
शिक्षा बी. एस. सी., एल. एल. बी
विद्यालय जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
जेल यात्रा इमरजेंसी में गिरफ्तार तथा पार्टी के कार्यक्रम के तहत अनेक बार जेल यात्राएँ।
अद्यतन‎

रघुवर दास (अंग्रेज़ी:Raghuvar Das, जन्म- 3 मई, 1955, जमशेदपुर, झारखंड) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा झारखण्ड के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2014 के चुनावों में 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर झारखंड के छठवें मुख्यमंत्री नियुक्त बने। वे झारखंड के पहले ग़ैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। इससे पूर्ण वह प्रदेश के उपमुख्य मंत्री भी रह चुके हैं।

परिचय

रघुवर दास का जन्म 3 मई, 1955 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता चवन राम एवं माता सोनवत्ती थी। रघुवर दास ने भालूबासा हरिजन हाई स्कूल से मैट्रिक और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी की डिगरी ग्रहण की। इसके साथ ही उन्होंने एल.एल.बी भी किया।[1]

विवाह

रघुवर दास का विवाह श्रीमती रूक्मणी देवी से हुआ। उनका एक पुत्र एवं एक पुत्री है।

राजनीतिक कॅरियर

रघुवर दास का अपना बचपन बहुत अभावों में गुजारा, जिसकी वजह से उन्होंने जमशेदपुर की टाटा स्टील रोलिंग मिल में मजदूर के रूप में अपना सफर शुरु किया। टाटा स्‍टील के कर्मचारी से झारखंड के नये मुख्‍यमंत्री बनने तक का रघुवर दास का सियासी सफर बेहद दिलचस्‍प रहा है। रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। रघुवर दास पहली बार 1995 में भाजपा की टिकट पर जमशेदपुर (पूर्व) से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। चार बार विधायक रह चुके रघुवर दास 30 दिसंबर, 2009 से 29 मई, 2010 तक झारखंड के उपमुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। एनडीए की पूर्व सरकार में इन्‍हें मंत्री पद भी दिया गया था। रघुवर दास को अमित शाह की टीम का हिस्‍सा माना जाता है।

बतौर भाजपा संगठनकर्ता वे कई प्रदेशों में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। रघुवर दास भाजपा के कद्दावर नेताओं में जरूर गिने जाते हैं, लेकिन उनका आरएसएस या अन्‍य सहयोगी संगठनों से कोई सीधा संबंध नहीं है। रघुवर दास 1974 के छात्र आंदोलन के समय समाजवादी छात्र संगठनों के संपर्क में रहे। उसके बाद भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी ने उन्‍हें कई जिम्मेदारियां दीं, जिसको उन्‍होंने बखूबी निभाया। उन्होंने 2014 के चुनावों में 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए और झारखंड के छठवें मुख्यमंत्री नियुक्त किये हुए।[2]

विदेश यात्रा

रघुवर दास 2001 में झारखंड सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए लंदन, इंग्लैंड और चीन की यात्राएं चुके हैं।

पद एवं कार्यकाल

साहित्य में रुचि

रघुवर दास को साहित्य में विशेष रुचि है। वह साहित्य के क्षेत्र में रामधारी सिंह दिनकर को अपना आदर्श मानते हैं।

  1. मुख्य मंत्री (हिंदी) www.cmjharkhand.in। अभिगमन तिथि: 21 मार्च, 2017।
  2. जानिए, रघुवर दास ने कैसे टाटा स्‍टील के कर्मचारी से CM तक का सफर किया तय (हिंदी) prabhatkhabar.com। अभिगमन तिथि: 21 मार्च, 2017।