भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत का सबसे प्राचीन राजनीतिक दल है। कांग्रेस दल का युवा संगठन ‘भारतीय युवा कांग्रेस’ है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 ई. में दोपहर बारह बजे बम्बई (वर्तमान मुम्बई) में ‘गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज’ के भवन में की गई थी। इसके संस्थापक ए. ओ. ह्यूम थे और प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी बनाये गए थे। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में कुल 72 सदस्य थे, जिनमें महत्त्वपूर्ण थे- दादाभाई नौरोजी, फ़िरोजशाह मेहता, दिनशा इदुलजी वाचा, काशीनाथा तैलंग, वी. राघवाचार्य, एन.जी. चन्द्रावरकर, एस. सुब्रमण्यम आदि। इसी सम्मेलन में दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर 'भारतीय राष्ट्रीय संघ' का नाम बदलकर 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' रख दिया गया था।

कांग्रेस के उद्देश्य एवं कार्यक्रम

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्देश्य एवं कार्यक्रम इस प्रकार थे[1]-

  1. लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी आंदोलन चलाना।
  2. भारतीयों को राजनीतिक लक्ष्यों से परिचित कराना तथा राजनीतिक शिक्षा देना।
  3. आंदोलन के लिये मुख्यालय की स्थापना।
  4. देश के विभिन्न भागों के राजनीतिक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंधों की स्थापना को प्रोत्साहित करना।
  5. उपनिवेशवादी विरोधी विचारधारा को प्रोत्साहन एवं समर्थन।
  6. एक सामान्य आर्थिक एक राजनीतिक कार्यक्रम हेतु देशवासियों को एकमत करना।
  7. लोगों को जाति, धर्म एवं प्रांतीयता की भावना से उठाकर उनमें एक राष्ट्रव्यापी अनुभव को जागृत करना।
  8. भारतीय राष्ट्रवादी भावना को प्रोत्साहन एवं उसका प्रसार।

अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची निम्न प्रकार है-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष
नाम वर्ष स्थान
व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी 1885 बम्बई
दादा भाई नौरोजी 1886 कलकत्ता
बदरुद्दीन तैयब जी 1887 मद्रास
जॉर्ज यूल 1888 इलाहाबाद
विलियम वेडरबर्न 1889 बम्बई
फिरोज़शाह मेहता 1890 कलकत्ता
पी. आनन्द चार्लू 1891 नागपुर
व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी 1892 इलाहाबाद
दादा भाई नौरोजी 1893 लाहौर
अल्फ़्रेड बेब 1894 मद्रास
सुरेन्द्रनाथ बनर्जी 1895 पूना
रहीमतुल्ला सयानी 1896 कलकत्ता
सी. शंकरन नायर 1897 अमरावती
आनन्द मोहन बोस 1898 मद्रास
रमेश चन्द्र दत्त 1899 लखनऊ
एन.जी. चन्द्रावरकर 1900 लाहौर
दिनशा इदुलजी वाचा 1901 कलकत्ता


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का इतिहास एवं उनके अध्यक्ष (हिन्दी) samanyagyan.com। अभिगमन तिथि: 07 जून, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख