जानकी देवी बजाज पुरस्कार
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
जानकी देवी बजाज पुरस्कार प्रतिवर्ष 'जमनालाल बजाज फाउण्डेशन', मुम्बई द्वारा दिया जाता है। इस फाउण्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते है। तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक महिलाओं और बच्चों के उत्थान और कल्याण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाता है।[1]
- जानकी देवी बजाज पुरस्कार पद्म विभूषण श्रीमती जानकी देवी बजाज की स्मृति में दिया जाता है, जो कि जमनालाल बजाज की पत्नी थीं।
- इस पुरस्कार के तहत नगद पाँच लाख रुपये की धन राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
- फाउण्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टी सीधे जमनालाल बजाज फाउण्डेशन, बजाज भवन, द्वितीय तल, जमनालाल बजाज मार्ग, 226 नरीमन प्वाइंट, मुम्बई 400021 के पते पर भेजना होता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महिलाओं से जानकी देवी बजाज पुरस्कार हेतु प्रविष्ठियॉ आमंत्रित (हिन्दी) dprmp.org। अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2018।