रविन्द्र प्रसाद(वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:36, 12 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Banwarilal-Purohit.jpg |चित्र का न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
ईश्वर के नाम की शपथ लेते हुए बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि वह तमिलनाडु के राज्यपाल पद का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और पूरी क्षमता से संविधान और कानून का संरक्षण, रक्षा और सुरक्षा करेंगे तथा स्वयं को तमिलनाडु के लोगों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित करेंगे।
शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने राष्ट्रपतिरामनाथ कोविंद की ओर से बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किये जाने का औपचारिक आदेश पढ़ा।
अगस्त 2016 में के. रोसैया के सेवानिवृत्त होने के बाद बनवारीलाल पुरोहित तमिलनाडु के पहले पूर्णकालिक राज्यपाल हैं। के. रोसैया के बाद सितंबर, 2016 से ही प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.एच. विद्यासागर राव के पास था।