तीरथ सिंह रावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:33, 10 मार्च 2021 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Tirath-Singh-Rawat.jpg |चित्र का न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत
पूरा नाम तीरथ सिंह रावत
जन्म 9 अप्रॅल, 1964
जन्म भूमि सीरों गांव, कल्जीखाल ब्लाक, उत्तराखंड
अभिभावक पिता- कलम सिंह रावत

माता- गौरी देवी

पति/पत्नी डॉ. रश्मि रावत
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मुख्यमंत्री, उत्तराखंड - 10 मार्च, 2021 से पदस्थ
शिक्षा एमए (समाजशास्त्र), डिप्लोमा (पत्रकारिता)
विद्यालय गढ़वाल विश्वविद्यालय
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
अन्य जानकारी साल 2017 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत गढ़वाल सीट से चुनाव लड़े और 2.85 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्जकर लोकसभा पहुंचे।
अद्यतन‎

तीरथ सिंह रावत (अंग्रेज़ी:Tirath Singh Rawat, जन्म- 9 अप्रॅल, 1964) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें उत्तराखंड का नौंवाँ मुख्यमंत्री बनाया गया है। 10 मार्च, 2021 को उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गयी। तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्थान लेंगे। तीरथ सिंह रावत फ़रवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर फैसला होने के बाद पर्यवेक्षक रमन सिंह ने तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया था।

परिचय

तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल, 1964 को उत्तराखंड के कल्जीखाल ब्लाक के सीरों गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत और मां का नाम गौरी देवी है। अपने भाइयों में तीरथ सिंह रावत सबसे छोटे हैं। उनकी पत्नी का नाम डॉ. रश्मि रावत है। वह डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

शिक्षा

तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने समाजशास्त्र में एमए किया और फिर पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया।

सियासत

तीरथ सिंह रावत का बचपन से ही संघ से जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपना सियासी सफ़र छात्र राजनीति से शुरू किया। वह 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' से जुड़े रहे हैं। साथ ही संघ से भी उनका गहरा नाता रहा। यहीं कारण है कि महज 20 साल की उम्र में ही तीरथ सिंह रावत संघ के प्रांत प्रचारक बन गए थे। यहीं नहीं वह रामजन्मभूमि आंदोलन में दो माह तक जेल में भी रहे। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड राज्य के लिए हुए आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। तीरथ सिंह रावत ने सबसे पहले साल 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर श्रीनगर के छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में भी काम किया।

राज्य के प्रथम शिक्षामंत्री

तीरथ सिंह रावत पहली बार साल 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद जब उत्तराखंड अलग राज्य बना तो साल 2000 में उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री बने। इसके बाद तीरथ सिंह रावत प्रदेश भाजपा के अलग-अलग पदों पर काम करते रहे। साल 2013 में उनको उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साल 2017 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत गढ़वाल सीट से चुनाव लड़े और 2.85 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्जकर लोकसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा में कई दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। दरअसल पार्टी ने यह फैसला जातीय व क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए लिया था। साथ ही तीरथ सिंह रावत का संघ की पृष्ठभूमि से होना भी उनके लिए फायदेमंद रहा। तीरथ सिंह रावत जमीनी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनका अनुभव है। यहीं कारण है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022