रविन्द्र प्रसाद(वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:26, 17 मार्च 2021 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Om-Prakash-Chautala.jpg |चित्र का न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
ओम प्रकाश चौटाला (अंग्रेज़ी: Om Prakash Chautala, जन्म- 1 जनवरी, 1935, सिरसा, हरियाणा) जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह हरियाणा की राजनीति में ख़ासा महत्त्व रखते हैं। ओम प्रकाश चौटाला पाँच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवी लाल के पुत्र हैं।
हरियाणा राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी, 1935 को हरियाणा में हुआ।
वह हरियाणा विधानसभा के विपक्ष के नेता हैं और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल से संबंध रखते हैं।
मुख्यमंत्री के रूप में ओम प्रकाश चौटाला का पहला कार्यकाल 2 दिसंबर, 1989 से 22 मई, 1990 तक रहा।