ध्यानचंद पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
ध्यानचंद पुरस्कार

ध्यानचंद पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Dhyanchand Award) भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। खेल-कूद के क्षेत्र में आजीवन दी गई सेवाओं तथा उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है।

परिचय

  • ध्यानचंद पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है।
  • यह पुरस्कार अपने शानदार खेल में खेल-कूद के क्षेत्र में योगदान करने और सक्रिय खेल जीवन से अवकाश प्राप्त करने के बाद भी खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए योगदान जारी रखने के लिए दिया जाता है।
  • पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं।
  • हर साल ज़्यादा से ज़्यादा तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

पुरस्कार प्राप्तकर्ता

क्र.स. वर्ष नाम खेल क्षेत्र
1. 2020 जे रंजीथ कुमार (पैराएथलेटिक्स)
2. 2020 सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)
3. 2020 मंजीत सिंह (रोइंग)
4. 2020 स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी)
5. 2020 नंदन पी बाल (टेनिस)
6. 2020 नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)
7. 2020 लदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स)
8. 2020 जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स)
9. 2020 प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन)


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख