मोती मस्जिद भोपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:49, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
मोती मस्जिद, भोपाल
Moti-Masjid, Bhopal
  • मोती मस्जिद मध्य प्रदेश के भोपाल शहर मे स्थित है।
  • मोती मस्जिद की बुनियाद क़रीब डेढ़ सौ साल पहले रखी गई थी।
  • सुल्तानिया रोड स्थित मोती मस्जिद का प्रबंधन औकाफे शाही द्वारा किया जाता है।
  • मोती मस्जिद को कदसिया बेगम की बेटी सिकंदर जहाँ बेगम ने 1860 ई. में बनवाया था।
  • सिकंदर जहाँ बेगम का घरेलू नाम मोती बीबी था और उन्हीं के नाम पर ही इस मस्जिद का नाम मोती मस्जिद रखा गया।
  • मोती मस्जिद के पूर्वी छोर पर स्थित लान को मोतिया पार्क के नाम से जाना जाता है।
  • मोती मस्जिद दिल्ली की जामा मस्जिद के आधार पर बनी हुई है।
  • मोती मस्जिद की शैली दिल्‍ली में बनी जामा मस्जिद के समान है, लेकिन आकार में जामा मस्जिद से छोटी है।
  • मोती मस्जिद की गहरे लाल रंग की दो मीनारें हैं, जो ऊपर नुकीली हैं और सोने के समान लगती हैं।
  • मोती मस्जिद को सफेद संगमरमर और लाल पत्थर के इस्तेमाल से बनाया गया है और यह स्थापत्य का बेहद खूबसूरत नमूना है।

संबंधित लेख