रविन्द्र प्रसाद(वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:28, 13 मार्च 2024 का अवतरण (''''नायब सिंह सैनी''' (अंग्रेज़ी: ''Nayab Singh Saini'', जन्म- 25 जनवर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
नायब सिंह सैनी (अंग्रेज़ी: Nayab Singh Saini, जन्म- 25 जनवरी, 1970) भारतीय राज्य हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 12 मार्च, 2024 से प्रदेश के मुख्य्मंत्री का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया है। हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वह संसद में श्रम की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। पिछले साल अक्टूबर 2023 में उन्हें बीजेपी का राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया था।