ताजमहल
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:51, 19 सितम्बर 2010 का अवतरण
- आगरा में यमुना के किनारे स्थित ताजमहल मुग़ल शासन का सबसे प्रसिद्ध स्मारक है।
- इसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की क़ब्र के ऊपर बनवाया था। मृत्यु के बाद शाहजहाँ को भी वहीं दफ़नाया गया।
- इस स्मारक का नक़्शा भारतीय वास्तुकार ईसा ने बनाया था। कुछ लोगों का अनुमान है कि नक़्शा बनाने में इटली अथवा फ्रांस के वास्तुकार की भी मदद ली गई थी।
- ताजमहल का निर्माण 1632 ई. में आरंभ हुआ और 1653 ई. में पूरा हुआ। उस समय इसके निर्माण में तीन करोड़ बीस लाख रुपये लगे थे।
- सफेद संगमरमर की यह कृति संसार भर में प्रसिद्ध है और पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंन्द्र है।
|
|
|
|
|