एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

राजीव कुमार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजीव कुमार

राजीव कुमार भारत के नये चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का स्थान लिया है। अशोक लवासा ने 18 अगस्त, 2020 को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। राजीव कुमार वित्त सचिव रहे हैं। वह 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

  • राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की जगह लेंगे, जिनका इस्तीफा 31 अगस्त, 2020 से प्रभावी है। अशोक लवासा 'एशियाई विकास बैंक' में उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
  • सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक क्षेत्र में राजीव कुमार का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बीएससी और एलएलबी के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर्स किया है। उनको पिछले जुलाई 2019 में वित्त सचिव नियुक्त किया था और इस फ़रवरी 2020 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।
  • राजीव कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वित्तीय समावेशन की योजना के प्रमुख क्षेत्रों में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' और 'मुद्रा ऋण योजना' जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।
  • उनका चुनाव आयोग में कार्यकाल पांच साल का होगा यानी 2025 तक। इस हिसाब से राजीव कुमार लोकसभा चुनाव-2024 का काम भी देखेंगे।
  • लवासा से पहले 1973 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नागेन्द्र सिंह ने तब इस्तीफा दिया था, जब उनको अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत में जज बनाया गया था। यदि सब कुछ सही रहता तो लवासा अगले साल अप्रॅल 2021 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनते और 2022 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराते।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख