अक्षय कुमार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अक्षय कुमार (अंग्रेज़ी: Akshay Kumar, मूल नाम: राजीव भाटिया, जन्म: 9 सितम्बर, 1967) बॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता हैं। अक्षय कुमार 100 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 90 के दशक में हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (1992), मोहरा (1994) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995) में अभिनय करने के कारण, अक्षय कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः ये "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते हैं। इसलिए इन्हें खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। कई बार फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में नामित होने के अतिरिक्त दो बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार [सर्वश्रेष्ठ खलनायक- अज़नबी (2002) और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता 'गरम मसाला' (2005)] ले चुके हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं।

जीवन परिचय

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में 9 सितंबर, 2017 को हुआ था, उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। अक्षय का बचपन दिल्ली के चांदनी चौक गलियों में बीता। अक्षय को बचपन से ही स्पोटर्स का काफी शौक था, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए अक्षय बैंकॉक गए और वहां उन्हें शेफ की नौकरी मिल गई। हालांकि उनका सपना था आर्मी में या नेवी में जाने का। अभिनय के बारे में तो अक्षय ने कभी सोचा भी नहीं था।

बैंकॉक में बने वेटर

अक्षय ने खाना बनाने से लेकर कार्ड बेचने तक का काम किया। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने कई छोटे काम भी किए। बैंकॉक से काम की तलाश में अक्षय को बांग्लादेश भी जाना पड़ा, वहां से कोलकाता जाकर अक्षय ने एक ट्रेवल एंजेसी में भी काम किया। कोलकाता से अक्षय मुंबई पहुंचे जहां वो कुंदन के गहने बेचने लगे।

'अक्षय' नाम

मुंबई में अक्षय मशहूर फोटोग्राफर जयेश के पास गए और उनको अपना असिटेंट बनाने के लिए कहा। अक्षय जयेश की मदद के लिए लाइट उठाने तक का काम करने लगे। काम के दौरान वो गोविंदा की कुछ फोटोज उन्हें देने गए। उस वक्त गोविंदा अक्षय को देखकर कहा कि तू हीरो क्यों नहीं बनता, ये सुनकर अक्षय के दिल में ये बात घर कर गई कि वो भी हीरो बन सकते हैं। 1990 में उन्होंने एक्टिंग का कोर्स भी किया, जिसके बाद उन्हें एक फिल्म आज का ऑफर मिला, जब फिल्म रिलीज हुई तो पता चला कि उनका रोल सिर्फ 7 सेकेंड का था। इस फिल्म के हीरो का नाम था अक्षय। उसी वक्त राजीव भाटिया यानी अक्षय ने अपना बदलकर उस फिल्म के हीरो के नाम पर अक्षय रख लिया, तो इस तरह राजीव भाटिया अक्षय कुमार बन गए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख