राज्य संरचना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:18, 9 सितम्बर 2010 का अवतरण (''''भारत की राज्य संरचना''' भारत के संघीय प्रशासनिक ढा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भारत की राज्य संरचना भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई हैं। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, जिनका चुनाव उस राज्य के मतदाताओं द्वारा प्रति पाँच वर्ष की अवधि पर किया जाता है। प्रत्येक राज्य की अपनी विधानसभा भी होती हैं, जो राज्य स्तर पर भारत की संसद के समान ही हैं, जहाँ से राज्य सरकार, राज्य में शासन चलाती है।

2010 की स्थिति तक भारत में 28 राज्य और सात केन्द्रशासित प्रदेश हैं जो निम्नलिखित हैं-

अरुणाचल प्रदेश

यह भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। 'अरुणाचल' का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ है 'उगते सूर्य की भूमि' (अरुण+अचल)। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न राज्य है किन्तु चीन राज्य के एक भाग पर अपना अधिकार दक्षिणी तिब्बत के रूप में जताता है।। ईटानगर राज्य की राजधानी है। प्रदेश की मुख्य भाषा हिन्दी और असमिया है। अंग्रेजी भी धीरे धीरे लोकप्रिय हो रही है।

असम

असम या आसाम भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सरहदी राज्य है। भारत-भूटान और भारत-बांग्लादेश सरहद कुछ हिस्सों में असम से जुडी है। यहाँ पर कपिली नदी और ब्रह्मपुत्र नदी भी बहती है। इसकी राजधानी दिसपुर है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्त्वपूर्ण नगर- आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी (बनारस), ग़ाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड या उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है। 2000 और 2006 के बीच यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था, 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। राज्य का निर्माण कई वर्ष के आन्दोलन के पश्चात हुआ। इस प्रान्त में वैदिक संस्कृति के कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। उत्तर प्रदेश से अलग किये गये नए प्रांत उत्तरांचल 8 नवम्बर 2000 को अस्तित्व में आया। इस राज्य की राजधानी देहरादून है।

उड़ीसा

उड़ीसा भारत के पूर्वी तट पर बसा राज्य है। उड़ीसा उत्तर में झारखण्ड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में छोटा नागपुर का पठार है जो अपेक्षाकत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, कालिंदी और वैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है्। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर है। ६. आंध्र प्रदेश (हैदराबाद)
७. कर्नाटक (बंगलोर)
८. केरल (तिरुवनंतपुरम)
९. गोआ (पणजी)
१०. गुजरात (गांधीनगर)
११. छत्तीसगढ़ (रायपुर)
१२. जम्मू और कश्मीर (श्रीनगर/जम्मू)
१३. झारखण्ड (राँची)
१४. तमिलनाडू (चेन्नई)
१५. त्रिपुरा (अगरतला)
१६. नागालैण्ड (कोहिमा)
१७. पश्चिम बंगाल (कोलकाता)
१८. पंजाब (चण्डीगढ़)
१९. बिहार (पटना)
२०. मणिपुर (इम्फाल)
२१. मध्य प्रदेश (भोपाल)
२२. महाराष्ट्र (मुंबई)
२३. मिज़ोरम (आइजोल)
२४. मेघालय (शिलांग)
२५. राजस्थान (जयपुर)
२६. सिक्किम (गंगटोक)
२७. हरियाणा (चण्डीगढ़)
२८. हिमाचल प्रदेश (शिमला)

यह भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ