रामनगरिया मेला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:41, 31 जनवरी 2024 का अवतरण (''''रामनगरिया मेला''' (अंग्रेज़ी: ''Ramnagariya Mela'') प्रतिवर्ष ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रामनगरिया मेला (अंग्रेज़ी: Ramnagariya Mela) प्रतिवर्ष माघ महीने में गंगा के किनारे उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद ज़िले में लगता है। जनपद फ़र्रुख़ाबाद के पांचाल घाट पर लगने वाला यह मेला काफी लोकप्रिय है। प्राचीन ग्रथों में इस पूरे क्षेत्र को 'स्वर्गद्वारी' कहा गया है। देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करने वाला यह मेला कब अस्तिस्त्व में आया, यह बहुत कम लोग ही जानते हैं। रामनगरिया मेले को 'मिनी कुम्भ' भी कहा जाता है। पांचाल घाट (प्राचीन नाम घाटिया घाट) पर हर वर्ष लगने वाला मेला रामनगरिया मेला प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों में से एक महत्त्वपूर्ण मेला माना जाता है। देश के विभिन्न शहरों से आये लोग यहां एक माह के प्रवास के लिए आते हैं व गंगा किनारे तम्बू लगा कल्पवास करते हैं। वर्ष 1985 में एनडी तिवारी की सरकार ने मेले के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए देना शुरू किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख