एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

एम. के. स्टालिन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:58, 14 जून 2021 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=M-K-Stalin.jpg |चित्र का नाम=ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
एम. के. स्टालिन
एम. के. स्टालिन
पूरा नाम मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन
जन्म 1 मार्च, 1953
जन्म भूमि चेन्नई, तमिलनाडु
अभिभावक पिता- एम. करुणानिधि

माता- दयालु अम्मल

पति/पत्नी दुर्गा स्टालिन (सांता)
संतान पुत्र- उधयनिधि स्टालिन (फिल्म निर्माता और अभिनेता)

पुत्री- सेंथमरई स्टालिन

नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम
पद मुख्यमंत्री, तमिलनाडु- 7 मई, 2021 से पदस्थ

प्रथम उपमुख्यमंत्री, तमिलनाडु- 29 मई, 2009 से 15 मई, 2011

शिक्षा स्नातक (इतिहास)
विद्यालय चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज
अन्य जानकारी 1980 के दशक के दौरान एम. के. स्टालिन ने कुछ तमिल फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में सन टीवी के टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है।

मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन (अंग्रेज़ी: Muthuvel Karunanidhi Stalin, जन्म- 1 मार्च, 1953) भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता हैं जो तमिलनाडु के 8वें एवं वर्तमान समय में मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत हैं। वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के बेटे हैं। एम. के. स्टालिन 28 अगस्त, 2018 से द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के 37वें मेयर (1996-2002) भी रह चुके हैं। तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री (2009-2011) के रूप में भी वह अपनी सेवायें दे चुके हैं।

प्रारम्भिक जीवन

एम. के. स्टालिन का जन्म 1 मार्च, 1953 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता दक्षिण भारत के दिग्गज द्रविड़ नेता एवं तमिलनाडु के 5 बार के मुख्यमंत्री रह चुके एम. करुणानिधि थे। उनकी माता का नाम दयालु अम्मल है। एम. के. स्टालिन का नाम रूस के महान क्रांतिकारी जोसफ स्टालिन के नाम पर रखा गया था। जिनकी मृत्यु इनके जन्म के 4 दिन बाद ही हो गयी थी। एम. के. स्टालिन ने अपनी स्कूली शिक्षा मद्रास क्रिस्टियन कॉलेज हायर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद 1973 में अपनी स्नातक की पढाई चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज से इतिहास विषय में पूरी की। उनको 2009 में अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से भी सम्मानित किया गया था।

राजनीतिक कॅरियर

एम. के. स्टालिन का राजनीतिक कॅरियर महज 14 वर्ष की उम्र में ही शुरू हो गयी था। इनके पिता एम. करुणानिधि एक दिग्गज राजनीतज्ञ थे। इसीलिये राजनीति से इनका पुराना नाता था। वर्ष 1967 के विधानसभा चुनाव के समय एम. के. स्टालिन ने पार्टी के लिए खूब जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया। फिर धीरे-धीरे इनका राजनीति में मन लगता चला गया। उन्हें वर्ष 1973 में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के जनरल कमेटी में चुन लिये गये थे।

फिर एक समय वो भी आया, जब इन्हें जेल जाना पड़ा। दरअसल वर्ष 1975 में इंदिरा गाँधी के द्वारा लगाए गए आपात काल का विरोध करने पर मीसा के तहत इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वर्ष 1982 में इनके द्वारा ही स्थापित डीएमके यूथ विंग का इन्हें सचिव नियुक्त किया गया और आप इस पद करीब 4 दशकों तक रहे। वर्ष 1984 में हुए विधानसभा चुनाव में इन्होंने थाउजेंड लाइट्स विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार इन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर वर्ष 1989 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने उसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक चुने गए। बाद में 1996 में चेन्नई के मेयर नियुक्त किये गए। इससे इनकी पहचान एक अच्छे नेता के तौर पर होने लगी। 29 मई, 2009 को तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला ने इन्हें तमिलनाडु का पहला उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया।

एम. के. स्टालिन का राजनीतिक कॅरियर बहुत ही उतर-चढ़ाव भरा रहा। एम. करुणानिधि के उत्तराधिकारी के लिए इनका विवाद इनके भाइयों से ही हुआ। अंततः ये विवाद 2013 में जाकर ख़त्म हुआ, जब इनके पिता करुणानिधि ने ये एलान कर दिया कि मेरी मौत के बाद एम. के. स्टालिन ही उत्तराधिकारी होंगे। इसके बाद से वर्ष 2018 से आप डीएमके पार्टी अध्यक्ष के रूप में सेवारत हुए।

  • साल 2021 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके ने कुल 234 सीटों में से 159 सीटों पर जित दर्ज की और एम. के. स्टालिन तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022