जयराम ठाकुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:41, 3 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Jairam-Thakur.jpg |चित्र का ना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जयराम ठाकुर
| |
पूरा नाम | जयराम ठाकुर |
जन्म | 6 जनवरी, 1965 |
जन्म भूमि | गांव- तांदी, तहसील-थुनाग, ज़िला- मंडी, हिमाचल प्रदेश |
पति/पत्नी | डॉ. साधना ठाकुर |
संतान | 2 |
नागरिकता | भारतीय |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री |
कार्य काल | 27 दिसम्बर, 2017 से अब तक |
शिक्षा | परास्नातक |
विद्यालय | पंजाब विश्वविद्यालय |
आवास | मुख्यमंत्री निवास, ओक ओवर, शिमला, हिमाचल प्रदेश |
अन्य जानकारी | हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े जिले मंडी से जयराम ठाकुर पहले विधायक हैं, जो मुख्यमंत्री बने हैं। |
अद्यतन | 19:11, 3 जनवरी 2018 (IST)
|
जयराम ठाकुर (अंग्रेज़ी: Jai Ram Thakur) भारतीय राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री है। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मंडी जिला की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े जिले मंडी से जयराम ठाकुर पहले विधायक हैं, जो मुख्यमंत्री बने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की 10 सीटों में से नौ पर जीत हासिल कर इतिहास रचा है।
जीवन परिचय
- जयराम मंडी के एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की और विश्वविद्यालय के दिनों में ही राजनीति में कदम रखने का फैसला किया।
- छात्र जीवन के दौरान जयराम ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्पित कार्यकर्ता थे और वह संघ के करीबी माने जाते हैं और वह राजपूत समुदाय से आते हैं।
- जयराम ठाकुर 1986 में एबीवीपी में संयुक्त सचिव बने और 1993 से 1995 तक बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव और प्रदेश अध्यक्ष भी बने।
- 2004 से 2005 तक जयराम बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और 2006 में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बने।
- जयराम ठाकुर ने 28 वर्ष की उम्र में पहली बार 1993 में चाचिओट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 800 वोटों के अंतर से पहला चुनाव हार गए थे, लेकिन बीजेपी नेतृत्व का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे।
- 1998 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीते और 1998 से अब तक लगातार पांचवीं बार विधायक हैं।
- वोटबैंक और अपने समर्थकों का आधार बढ़ाने की उनकी क्षमता ही थी कि 2007 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
- जयराम ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी ने यह चुनाव लड़ा था और धूमल सरकार में मंत्री बने।
- ठाकुर ने 2010 से 2012 तक धूमल सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के तौर पर काम किया।
- जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी पहली बार अपने दम पर इस पहाड़ी राज्य में सत्ता में आई और प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |