कांगेर धारा जलप्रपात
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:54, 8 दिसम्बर 2014 का अवतरण (''''कांगेर धारा जलप्रपात''' छत्तीसगढ़ के जगदलपुर ज़िल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
कांगेर धारा जलप्रपात छत्तीसगढ़ के जगदलपुर ज़िले में 'कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान' में स्थित है। इस जलप्रपात की ऊंचाई 20 फुट है।
- कांगेर घाटी से होकर गुजरने वाली कांगेर नदी पर स्थित इस जलप्रपात का पानी स्वच्छ रहता है।
- कांगेर नदी के 'भैसादरहा' नामक स्थान पर मगरमच्छ प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं।
- यह जलप्रपात 'कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान', जगदलपुर से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- कांगेर धारा जलप्रपात तक पहुँचने के लिए उद्यान के द्वार पर स्थित 'ज़िला वन कार्यालय' की अनुमति और टिकट लेना होता है।
- कांगेर घाटी की गोद में होने के नाते इस जलप्रपात की धारा वास्तव में लहराती हुई चट्टानों के बीच कांगेर नदी से निकलती है।
- भूवैज्ञानिक मानते हैं कि यह इलाका तलछटी भूभाग था, जिसमें आगे चलकर जलती हुई चट्टाने आ गईं, जिसकी वजह से इलाका टेढ़ी-मेढ़ी आकृति का हो गया।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ छत्तीसगढ़ के जलप्रपात (हिन्दी) रायपुर दुनिया.कॉम। अभिगमन तिथि: 08 दिसम्बर, 2014।