एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

दत्ताजी शिन्दे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
शिल्पी गोयल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:29, 14 मार्च 2011 का अवतरण ('दत्ताजी शिन्दे एक मराठा सेनापति था, जो 1759 ई. में [[पेश...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दत्ताजी शिन्दे एक मराठा सेनापति था, जो 1759 ई. में पेशवा बालाजी राव की ओर से पंजाब का शासक था। यह सूबा अहमदशाह अब्दाली के पुत्र तैमूर से छीना गया था। जब अहमदशाह अब्दाली ने यह ख़बर सुनी तो वह आग-बबूला हो उठा। उसने वर्ष समाप्त होने के पहले ही एक बड़ी सेना लेकर पंजाब पर आक्रमण कर दिया। दत्ताजी ने अब्दाली का सामना थानेश्वर के युद्ध (दिसम्बर 1759 ई.) में किया, लेकिन हार कर भाग खड़ा हुआ। दिल्ली के 10 मील उत्तर बरारी घाटों में फिर से दोनों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें दत्ताजी 9 फरवरी 1760 को अब्दाली के हाथों से मारा गया।

साँचा:प्रारम्भिक   

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख