मन मीत मेरे जरा धरो धीर -दिनेश सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Dinesh Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:45, 6 अप्रैल 2014 का अवतरण ('<!-- सबसे पहले इस पन्ने को संजोएँ (सेव करें) जिससे आपको य...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मन मीत मेरे जरा धरो धीर -दिनेश सिंह

चित्र:मन मीत मेरे जरा धरो धीर -दिनेश सिंह
मन मीत मेरे जरा धरो धीर -दिनेश सिंह लिंक पर क्लिक करके चित्र अपलोड करें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
Icon-edit.gif यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है भारतकोश का नहीं।

 
मत हो तुम ये मेरे मन अधीर
मिट जायेंगे तेरे भी पीर
व्यथित दिवस भी जायेंगे बीत
मन मीत मेरे जरा धरो धीर

अस्ताचल रवि फिर होगा उदय
कमलिनी-दल खिलेंगे फिर बन में
फिर गुंजन करेंगे भ्रमर वीर
मन मीत मेरे जरा धरो धीर

मन मीत मेरे जीवन पथ पर
सपनो के फूल बिछाता चल
निरख ज्योति अंतरनभ की
आशा के दीप जलाता चल

श्रम और स्वप्न के जीवन-रथ पर
बस चलता चल तू जीवन पथ पर
जीवन हर्षित हो-अमृत से सींच
मन मीत मेरे जरा धरो धीर

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख