केंद्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:23, 11 जनवरी 2015 का अवतरण (''''केंद्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय''' (अंग्रेज़ी:Central Archae...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

केंद्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय (अंग्रेज़ी:Central Archaeological Library) भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग की एक ईकाई है। केंद्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय की स्‍थापना 1902 में की गई थी। यह राष्‍ट्रीय अभिलेखागार सौंध, जनपथ, नई दिल्‍ली की दूसरी मंजिल पर स्‍थित है।

विशेषताएँ

  • इस पुस्‍तकालय में लगभग 1,00,000 पुस्‍तकों का संग्रह है जिसमें पुस्‍तकें तथा जर्नल्‍स शामिल हैं।
  • इस पुस्‍तकालय में विभिन्‍न विषयों पर पुस्‍तकें तथा पत्रिकाएं हैं जैसे कि इतिहास, पुरातत्‍व, मानव विज्ञान, वास्‍तुकला, कला, पुरालेख तथा मुद्रा विज्ञान, भारतविद्या साहित्‍य, भूविज्ञान आदि।
  • पुस्‍तकालय में दुर्लभ पुस्‍तकें, प्‍लेट, मूल आरेख आदि भी हैं।
  • पुस्‍तकों को डिवेली डेसीमल सिस्‍टम के अनुसार वर्गीकृत किया गया है।
  • प्रारम्‍भिक प्रकृति के अनुसंधानों के लिए उनकी शैक्षणिक तथा तकनीकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के प्रत्‍येक मंडल तथा शाखा कार्यालयों में पुस्‍तकालय है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. केंद्रीय पुरातत्व पुस्तकालय - Central Archaeological Library (हिन्दी) भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण। अभिगमन तिथि: 11 जनवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख