राजनीति सामान्य ज्ञान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
राज्यों के सामान्य ज्ञान


1 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी?

मोती लाल नेहरू
महात्मा गाँधी
गोपाल कृष्ण गोखले
चित्तरंजन दास

2 किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?

जवाहर लाल नेहरू
महात्मा गाँधी
मोती लाल नेहरू
एनी बेसेंट

3 कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?

1928
1931
1936
1942

4 वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?

महात्मा गाँधी
जवाहर लाल नेहरू
सुभाष चंद्र बोस
सरदार पटेल

5 वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी?

कैबिनेट मिशन योजना
वेवेल योजना
क्रिप्स योजना
माउण्टबेटन योजना

6 निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?

क्रिप्स योजना
कैबिनेट मिशन योजना
वेवेल योजना
माउण्टबेटन योजना

7 कैबिनेट मिशन योजना में क्या संविधान निर्माण के लिये प्रस्तावित संविधान सभा को वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित करने को स्वीकार किया गया था?

हाँ
नहीं
धर्म के आधार पर
धन के आधार पर

8 कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे?

429
389
447
503

9 संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ?

जून 1946
जुलाई 1946
सितम्बर 1946
दिसम्बर 1946

10 संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ?

समान मताधिकार
सर्वमताधिकार
सीमित मताधिकार
वर्गीय मताधिकार

11 संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?

प्रान्तों की विधान सभा
संघीय व्यवस्थापिका
उपर्युक्त दोनों
उपर्युक्त में से कोई नहीं

12 मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?

मुस्लिम लीग संविधान सभा का अध्यक्ष किसी मुस्लिम नेता को बनाना चाहता था
मुस्लिम लीग को संविधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने के कारण
मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था
उपर्युक्त सभी

13 संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे?

198
208
228
233

14 पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?

299
324
344
360

15 संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?

जूनागढ़
कश्मीर
हैदराबाद
मैसूर

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
राज्यों के सामान्य ज्ञान