इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार
इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार (अंग्रेज़ी: Indira Gandhi Paryavaran Puraskar) पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत भारत सरकार द्वारा वर्ष 1987 में हुई। इसमें पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिये किसी एक संगठन या शख्सियत का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली समिति करती है।
पुरस्कार राशि
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वर्गीया प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की याद में वर्ष 1987 में पर्यावरण के संरक्षण में प्रमुख एवं मापेय प्रभाव डालने वाले या डालने की क्षमता रखने वाले लोगों को पहचान प्रदान करने के लिए ‘इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार’ नामक एक पुरस्कार शुरू किया। शुरू में पर्यावरण के क्षेत्र में उनके असाधारण एवं उत्कृष्ट योगदान की पहचान के रूप में भारत के किसी व्यक्ति या किसी संगठन को 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता था। इस समय इस पुरस्कार में 'संगठन श्रेणी' के अंतर्गत 5,00,000 रुपये प्रत्येक के दो पुरस्कार तथा 'व्यक्तिगत श्रेणी' के अंतर्गत 5,00,000 रुपये, 3,00,000 रुपये और 2,00,000 रुपये के तीन पुरस्कार शामिल हैं। नकद पुरस्कार के साथ प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक रजत ट्रॉफी, स्क्रोल तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
नामांकन
यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है तथा आईजीपीपी के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन हर वर्ष 15 जुलाई को क्षेत्रीय कवरेज वाले राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में जारी किया जाता है। आईजीपीपी (इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार) को अभिशासित करने वाले 2010 में संशोधित विनियमों के अनुसार पर्यावरण के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठन, जिसके पास कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो, राज्यों, संघ शासित क्षेत्रों के पर्यावरण एवं वानिकी विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ज़िला समाहर्ता, मजिस्ट्रेट, भारत के किसी भी ऐसे व्यक्ति या संगठन का नाम प्रस्तावित कर सकता है, जिसके पास पर्यावरण के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो। व्यक्ति के नामांकन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। तथापि, स्वयं का नामांकन तथा रिश्तेदारों द्वारा प्रस्तावित नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। आईजीपीपी के लिए प्राप्त हुए नामांकनों की छंटनी मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 9 विख्यात पर्यावरणविदों, व्यक्तियों के पैनल में से प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए तीन विशेषज्ञ सदस्यों द्वारा की जाती है। छंटनी किए गए नामांकनों में से पुरस्कार विजेता का चयन भारत के माननीय उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली पर्यावरण पुरस्कार समिति द्वारा किया जाता है।
विजेताओं का चयन
पुरस्कार विजेताओं का चयन करते समय ‘पर्यावरण’ शब्द की व्याख्या वृहत संभाव्य तरीके से की जानी चाहिए, जिसमें कार्य के निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं-
- प्रदूषण निवारण
- प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
- क्षय हो जाने वाले संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रयोग।
- पर्यावरणीय आयोजना तथा प्रबंधन
- पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन
- पर्यावरण के संवर्धन के लिए उत्कृष्ट फील्ड कार्य (नूतन अनुसंधान कार्य) उदाहरण के लिए वनीकरण, भूमि को पुन: कृषि योग्य बनाना, जल प्रशोधन, वायु शुद्धिकरण आदि।
- पर्यावरणीय शिक्षा
- पर्यावरणीय मामलों के बारे में जागरूकता सृजन।
समिति
इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कारर (आईजीपीपी) के लिए गठित पर्यावरण पुरस्कािर समिति की संरचना निम्ना नुसार है-
| क्र.सं. | व्यक्ति | पद |
|---|---|---|
| 1. | भारत के उपराष्ट्र पति | अध्यपक्ष |
| 2. | लोक सभा अध्यषक्ष | सदस्य |
| 3. | पर्यावरण एवं वन मंत्री | सदस्य |
| 4. | विशेषज्ञ सदस्यन | सदस्य |
| 5. | सचिव, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय | सदस्यक सचिव |
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चुने गए 3 नए विशेषज्ञ सदस्योंत के चलते दिनांक 7 फ़रवरी, 2014 को समिति को पुन: गठित किया गया। समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।
पुरस्कार प्राप्तकर्ता
पूर्व में इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची-
| क्र.सं. | वर्ष | श्रेणी | आईजीपीपी पुरस्कार प्राप्तकर्ता |
|---|---|---|---|
| 1. | 1987 | संगठन | बम्बई प्राकृतिक विज्ञान सोसाईटी, मुम्बई, महाराष्ट्र |
| 2. | 1988 | संगठन | केरल शास्त्र साहित्य परिषद, केरल |
| 3. | 1989 | संगठन | समाज परिवर्तन समुदाय, धारवाड़, कर्नाटक |
| 4. | 1990 | वैयक्तिक | श्री संत कुमार बिश्नोई, पंजाब (अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा से संबद्ध) |
| 5. | 1991 | वैयक्तिक | श्री एस.पी. गोदरेज (प्रकृति हेतु विश्विविख्यात फंड के साथ संबद्ध) |
| 6. | 1991 | संगठन | दशोली ग्राम स्वराजमंडल, गढ़वाल, उत्तराखण्ड |
| 7. | 1992 | वैयक्तिक | डॉ. के. शिवराम कारंत, दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक |
| 8. | 1992 | संगठन | 127-इन्फैंट्री बटालियन (टी.ए.) पारिस्थितिकीय, देहरादून, उत्तराखंड |
| 9. | 1993 | वैयक्तिक | डॉ. टी.एन. खूशु, नई दिल्ली |
| 10. | 1993 | संगठन | यंग मिजो एसोसिएशन, मिजोरम |
| 11. | 1994 | वैयक्तिक | श्रीमती राधा भट्ट कस्तूरबा गांधी नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट, इंदौर, मध्य प्रदेश |
| 12. | 1994 | संगठन | तरुण भारत संघ, अलवर, राजस्थान |
| 13. | 1995 | वैयक्तिक | श्री नटवर ठक्कर, नागालैंड गांधी आश्रम, मोकोकचुंग, नागालैंड |
| 14. | 1995 | संगठन | मैकेनाइज्ड इंफैन्ट्री रेजीमेंटल सेंटर, अहमदनगर, महाराष्ट्र |
| 15. | 1996 | वैयक्तिक | श्री अनुपम मिश्र, गांधी पीस फाउंडेशन, नई दिल्ली |
| 16. | 1996 | संगठन | सी.पी.आर. एनवायरमेंटल एजुकेशन सेंटर, चेन्नई, तमिलनाडु |
| 17. | 1997 | वैयक्तिक | श्री जे.सी. डेनियल, मुम्बई, महाराष्ट्र |
| 18. | 1997 | संगठन | सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (सीईई), अहमदाबाद, गुजरात |
| 19. | 1998 | वैयक्तिक | श्री जगदीश रंगनाथ गोडबोले, पुणे, महाराष्ट्र |
| 20. | 1998 | संगठन | दि वेयरफुट कॉलेज ऑफ सोशल वर्क रिसर्च सेंटर, अजमेर, राजस्थान |
| 21. | 1999 | वैयक्तिक | श्री प्यारेलाल, जालंधर, पंजाब |
| 22. | 1999 | संगठन | दि रियान फाउंडेशन, मुम्बई, महाराष्ट्र |
| 23. | 2000 | वैयक्तिक | डॉ. रामेश बेदी (मरणोपरांत), पंजाब |
| 24. | 2000 | संगठन | कैप्टिव पावर प्लांट, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, अंगुल, ओडिशा |
| 25. | 2001 | वैयक्तिक | श्री गिरीश गांधी, महाराष्ट्र |
| 26. | 2001 | संगठन | तिरुमाला तिरुपति देवस्थान, तिरुपति, आंध्र प्रदेश |
| 27. | 2002 | वैयक्तिक | श्रद्धेय फॉ. मथाई मैथ्यू कोयापिल्लि, एसजे, (मरणोपरांत), कोडईकनाल, तमिलनाडु |
| 28. | 2002 | संगठन | चिल्काे विकास प्राधिकरण, ओडिशा |
| 29. | 2003 | वैयक्तिक | डॉ. बिन्देश्वूर पाठक, नई दिल्ली |
| 30. | 2003 | संगठन | गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर, लैंसडाउन, उत्तराखंड |
| 31. | 2004 | वैयक्तिक | सुश्री ज्योत्सना सितलिंग, उत्तराखंड |
| 32. | 2004 | संगठन | मलयाला मनोरमा, केरल |
| 33. | 2005 | संगठन | संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती, महाराष्ट्र |
| 34. | 2005 | वैयक्तिक | श्री जगदीश बाबला, देहरादून, उत्तराखंड |
| 35. | 2005 | वैयक्तिक | डॉ. अमृता पटेल, गुजरात |
| 36. | 2006 | संगठन | बोंगईगांव रिफाइनरी (आईओसीएल), चिरांग, असम (संयुक्त) |
| 37. | 2006 | संगठन | 130 इंफैन्ट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पारिस्थितिकीय, पिथौरागढ़, उत्तराखंड (संयुक्त) |
| 38. | 2006 | वैयक्तिक | डॉ. जे. राघव राव, चेन्नई, तमिलनाडु |
| 39. | 2006 | वैयक्तिक | श्रीमती एस. अन्नपूर्णा, विजयनगरम, आंध्र प्रदेश |
| 40. | 2007 | संगठन | बी.ए.आई.एफ. ग्रामीण विकास संस्थान, टिपटूर, कर्नाटक (संयुक्त) |
| 41. | 2007 | संगठन | अंत्योदय निर्बल-दुर्बल शोषित महिला एवं बाल उत्थान कल्याण समिति, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (संयुक्त) |
| 42. | 2007 | वैयक्तिक | श्री अफ़जल खत्री और श्रीमती नुसरत खत्री, मुम्बई, महाराष्ट्र |
| 43. | 2007 | वैयक्तिक | डॉ. रचना गौड़, राजसमंद, राजस्थान |
| 44. | 2008 | संगठन | ईशा फाउंडेशन, कोयम्बटूर, तमिलनाडु |
| 45. | 2009 | संगठन | नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड, नेयवेली, तमिलनाडु |
| 46. | 2009 | संगठन | केयर अर्थ, चेन्नई, तमिलनाडु |
| 47. | 2009 | वैयक्तिक | प्रो. सी.आर. बाबू, नई दिल्ली |
| 48. | 2009 | वैयक्तिक | श्री विजय जड़धारी, जड़धारगांव, उत्तराखंड |
| 49. | 2010 | संगठन | 21 बटालियन, द जोट रेजिमेंट, असम |
| 50. | 2010 | संगठन | जॉयगोपालपुर, ग्राम विकास केन्द्र, 24 परगना (दक्षिण), पश्चिम बंगाल |
| 51. | 2010 | वैयक्तिक | डॉ. अनिल शर्मा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश |
| 52. | 2010 | वैयक्तिक | श्री कार्तिक सत्यनारायण, नई दिल्ली |
| 53. | 2010 | वैयक्तिक | डॉ. एन. रमेश, पुदुचेरी |
| 54. | 2011 | संगठन | भारतीय किसान उर्वरक कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको), फूलपुर यूनिट, उत्तर प्रदेश |
| 55. | 2011 | संगठन | 128 इंफैन्ट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल राजपूताना राइफल्स, राजस्थान |
| 56. | 2011 | वैयक्तिक | श्री रमेश शर्मा, छत्तीसगढ़ |
| 57. | 2011 | वैयक्तिक | श्री शारदा प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश |
| 58. | 2011 | वैयक्तिक | श्री सच्चिदानंद भारती, उत्तराखण्ड |
| 59. | 2012 | संगठन | अरण्यक, असम |
| 60. | 2012 | संगठन | दुर्गापुर स्टील प्लांट, पश्चिम बंगाल |
| 61. | 2012 | वैयक्तिक | श्री विश्वजीत मुखर्जी, पश्चिम बंगाल |
| 62. | 2012 | वैयक्तिक | श्री जगमीत तकपा, जम्मू और कश्मीर |
| 63. | 2012 | वैयक्तिक | श्रीमती समा एस. रेडकर, महाराष्ट्र |
|
|
|
|
|
|