तापिर गाओ
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
तापिर गाओ
| |
| पूरा नाम | तापिर गाओ |
| जन्म | 1 अक्टूबर, 1964 |
| जन्म भूमि | ग्राम मोलम, जिला पश्चिम सियांग, अरुणाचल प्रदेश |
| अभिभावक | माता- यमोत गाओ पिता- तापोर गाओ |
| पति/पत्नी | दुई गाओ |
| संतान | पुत्र- 1, पुत्री- 2 |
| नागरिकता | भारतीय |
| प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
| पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
| पद | सदस्य, 17वीं लोकसभा- मई 2019 |
| शिक्षा | बी.ए. (आनर्स), एम.ए. (राजनीति विज्ञान), अरुणाचल विश्वविद्यालय, दोईमुख |
| निर्वाचन क्षेत्र | अरुणाचल पूर्व (अरुणाचल प्रदेश) |
| अद्यतन | 16:51, 8 नवम्बर 2022 (IST)
|
तापिर गाओ (अंग्रेज़ी: Tapir Gao, जन्म- 1 अक्टूबर, 1964, अरुणाचल प्रदेश) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं और अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं। वह सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य हैं।
- तापिर गाओ 14वीं लोकसभा (2004-2009) के भी सदस्य थे।
- वह भाजपा के लिए अरुणाचल पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- वर्ष 2009 और 2014 में तापिर गाओ अपनी सीट से हार गए थे, लेकिन 2019 में दूसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए।
- साल 2011 में वह भाजपा के महासचिव रहे।
- फ़रवरी 2020 में तापिर गाओ ने लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों को भारत के राजनीतिक मानचित्र से बाहर किए जाने का मुद्दा उठाया था।
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
