साधारण संवत्सर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
साधारण हिन्दू धर्म में मान्य संवत्सरों में से एक है। यह 60 संवत्सरों में चौबालीसवाँ है। इस संवत्सर के आने पर विश्व में राजा और उसकी प्रजा दोनों ही सुखी रहते हैं और कृषि आदि कार्यों के लिए वर्षा उत्तम होती है। इस संवत्सर का स्वामी विश्वेदेव को कहा गया है।
- साधारण संवत्सर में जन्म लेने वाला शिशु भ्रमणशील प्रवृत्ति वाला, विवेकी, अत्यधिक क्रोधी, पवित्र और भोगों से निवृत्त होगा।
- ब्रह्माजी ने सृष्टि का आरम्भ चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से किया था, अतः नव संवत का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है।
- हिन्दू परंपरा में समस्त शुभ कार्यों के आरम्भ में संकल्प करते समय उस समय के संवत्सर का उच्चारण किया जाता है।
- संवत्सर 60 हैं। जब 60 संवत पूरे हो जाते हैं तो फिर पहले से संवत्सर का प्रारंभ हो जाता है।
|
|
|
|
|