शशिकला काकोदकर 1979 में अपनी पार्टी के भीतर एक विभाजन के कारण मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ हुईं।
शशिकला काकोदकर (अंग्रेज़ी: Shashikala Kakodkar, जन्म- 7 जनवरी, 1935; मृत्यु- 28 अक्टूबर, 2016) भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ थीं। वे गोवा की भूतपूर्व दूसरी मुख्यमंत्री भी रहीं। उन्होंने अपने पिता तथा गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री रहे दयानंद बांदोदकर की मृत्यु के बाद राज्य के मुख्यमंत्री का पद सम्भाला था।
'महाराष्ट्रवादी गोमंंतक पार्टी' (एमजीपी) से सम्बद्ध शशिकला काकोदकर दो बार गोवा की मुख्यमंत्री रहीं-
गोवा के पहले मुख्यमंत्री शशिकला काकोदकर के पिता, दयानंद बांदोदकर ने जाति और धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करके 1963 में हुये पहले विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद प्राप्त किया था।
वर्ष1973 में पिता की मृत्यु के पश्चात् शशिकला काकोदकर गोवा की दूसरी मुख्यमंत्री बनीं और 1979 में अपनी पार्टी के भीतर एक विभाजन के कारण इस पद से अपदस्थ हुईं।