"गीदड़": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
छो (Smettems (Talk) के संपादनों को हटाकर फ़ौज़िया ख़ान के आख़िरी अवतरण �)
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
गीदड़ मादाएँ जन्म के एक साल बाद प्रजनन करने योग्य हो जाती हैं, जबकि नरों को इस अवस्था तक पहुँचने के लिए दो साल लग जाते हैं। गीदड़ साल भर प्रजनन करता है।
गीदड़ मादाएँ जन्म के एक साल बाद प्रजनन करने योग्य हो जाती हैं, जबकि नरों को इस अवस्था तक पहुँचने के लिए दो साल लग जाते हैं। गीदड़ साल भर प्रजनन करता है।
====गर्भाधान काल====
====गर्भाधान काल====
गीदड़ मादाओं का गर्भाधान काल लगभग 60 दिन होता है। एक ब्यात में 3-7 पिल्ले पैदा होते हैं। यद्यपि यह मुख्यतः परिमार्जक है, यह हिरणों के छौनों, पक्षियों, और चूहों का शिकार भी करता है।
गीदड़ मादाओं का गर्भाधान काल लगभग 60 दिन होता है। एक ब्यात में 3-7 पिल्ले पैदा होते हैं। यद्यपि यह मुख्यतः परिमार्जक है लेकिन यह हिरणों के छौनों, पक्षियों और चूहों का शिकार भी करता है।
==औसत आयु==
==औसत आयु==
गीदड़ की आयु लगभग 12 वर्ष की होती है। विशेष प्रकार से गीदड़ उद्यान में हर जगह दिखाई दे जाते हैं।  
गीदड़ की आयु लगभग 12 वर्ष की होती है। विशेष प्रकार से गीदड़ उद्यान में हर जगह दिखाई दे जाते हैं।  

14:25, 19 अक्टूबर 2012 के समय का अवतरण

गीदड़, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश

भेड़िये या कुत्ते की जाति का एक जानवर है जो लोमड़ी से मिलता जुलता होता है। यह प्रायः उजाड़ स्थानों और जंगलों में रहता है। गीदड़ की लंबाई 60-75 सेंटीमीटर, कंधे तक की ऊँचाई 38-43 सेंटीमीटर, और वजन लगभग 8-11 किलो होता है। गीदड़ परिमार्जक भी है और मनुष्यों के साथ सफ़लतापूर्वक रहता है। दरअसल यह गाँवों के पास आम तौर पर दिखाई देता है। गीदड़ की त्वचा पीलापन लिए व भूरी होती है। गीदड़ सामान्यतः अकेला रहता है पर कभी-कभी झुंडों में नज़र आता है। इसके सूंघने की शक्ति प्रबल होती है।

रहस्यमयी परभक्षी

यह एक विशेष व सबसे रहस्यमयी परभक्षी है और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के परभक्षियों के वरीयता क्रम में काफ़ी निम्न स्थान है। अपनी हरफनमौला वाली विशेषता के कारण वह कान्हा पार्क के पारिस्थितिकी तंत्र में विस्तृत क्षेत्रों में अपने निकट स्थापित करने में सफल हुआ है।

प्रजनन

गीदड़ मादाएँ जन्म के एक साल बाद प्रजनन करने योग्य हो जाती हैं, जबकि नरों को इस अवस्था तक पहुँचने के लिए दो साल लग जाते हैं। गीदड़ साल भर प्रजनन करता है।

गर्भाधान काल

गीदड़ मादाओं का गर्भाधान काल लगभग 60 दिन होता है। एक ब्यात में 3-7 पिल्ले पैदा होते हैं। यद्यपि यह मुख्यतः परिमार्जक है लेकिन यह हिरणों के छौनों, पक्षियों और चूहों का शिकार भी करता है।

औसत आयु

गीदड़ की आयु लगभग 12 वर्ष की होती है। विशेष प्रकार से गीदड़ उद्यान में हर जगह दिखाई दे जाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख