"सुमित्रा महाजन": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 34: पंक्ति 34:
|अद्यतन={{अद्यतन|18:31, 6 जून 2014 (IST)}}
|अद्यतन={{अद्यतन|18:31, 6 जून 2014 (IST)}}
}}
}}
'''सुमित्रा महाजन''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sumitra Mahajan'' ; जन्म- [[12 अप्रैल]], [[1943]], [[रत्नागिरि]], [[महाराष्ट्र]]) '[[भारतीय जनता पार्टी]]' की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं। वर्तमान में उन्हें  [[लोकसभा अध्यक्ष|16वीं लोकसभा का अध्यक्ष]] बनाया गया है। अपने कार्यकर्ताओं के बीच वे 'सुमित्रा ताई' के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्ष [[1982]]-[[1985]] में पहली बार सुमित्रा महाजन [[इंदौर]] नगर निगम में उपमहापौर बनी थीं। वे [[1989]] से लगातार लोकसभा चुनाव जीतती आ रही हैं। [[लोकसभा]] [[सांसद]] सुमित्रा महाजन [[:श्रेणी:नौवीं लोकसभा सांसद|नौवीं]], [[:श्रेणी:दसवीं लोकसभा सांसद|दसवीं]], [[:श्रेणी:ग्यारहवीं लोकसभा सांसद|ग्यारहवीं]], [[:श्रेणी:बारहवीं लोकसभा सांसद|बारहवीं]], [[:श्रेणी:तेरहवीं लोकसभा सांसद|तेरहवीं]], [[:श्रेणी:चौदहवीं लोकसभा सांसद|चौदहवीं लोकसभा सांसद]], [[:श्रेणी:पंद्रहवीं लोकसभा सांसद|पंद्रहवीं]] और अब [[:श्रेणी:सोलहवीं लोकसभा सांसद|सोलहवीं लोकसभा]] की भी सदस्य हैं।   
'''सुमित्रा महाजन''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sumitra Mahajan'' ; जन्म- [[12 अप्रैल]], [[1943]], [[रत्नागिरि]], [[महाराष्ट्र]]) '[[भारतीय जनता पार्टी]]' की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं। वर्तमान में उन्हें  [[लोकसभा अध्यक्ष|16वीं लोकसभा का अध्यक्ष]] बनाया गया है। अपने कार्यकर्ताओं के बीच वे 'सुमित्रा ताई' के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्ष [[1982]]-[[1985]] में पहली बार सुमित्रा महाजन [[इंदौर]] नगर निगम में उपमहापौर बनी थीं। वे [[1989]] से लगातार लोकसभा चुनाव जीतती आ रही हैं। [[लोकसभा]] [[सांसद]] सुमित्रा महाजन [[:श्रेणी:नौवीं लोकसभा सांसद|नौवीं]], [[:श्रेणी:दसवीं लोकसभा सांसद|दसवीं]], [[:श्रेणी:ग्यारहवीं लोकसभा सांसद|ग्यारहवीं]], [[:श्रेणी:बारहवीं लोकसभा सांसद|बारहवीं]], [[:श्रेणी:तेरहवीं लोकसभा सांसद|तेरहवीं]], [[:श्रेणी:चौदहवीं लोकसभा सांसद|चौदहवीं]], [[:श्रेणी:पंद्रहवीं लोकसभा सांसद|पंद्रहवीं]] और अब [[:श्रेणी:सोलहवीं लोकसभा सांसद|सोलहवीं लोकसभा]] की भी सदस्य हैं।   
==जीवन परिचय==
==जीवन परिचय==
सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, सन 1943 को [[महाराष्ट्र]] के [[रत्नागिरि|रत्नागिरि ज़िले]] में [[चिपलुन]] नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम नीलकंठ साठे तथा माता का नाम ऊषा था। सुमित्रा महाजन ने अपनी एम.ए. तथा एल.एल.बी. की डिग्री 'इंदौर विश्वविद्यालय' (अब देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय) से प्राप्त की थी।
सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, सन 1943 को [[महाराष्ट्र]] के [[रत्नागिरि|रत्नागिरि ज़िले]] में [[चिपलुन]] नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम नीलकंठ साठे तथा माता का नाम ऊषा था। सुमित्रा महाजन ने अपनी एम.ए. तथा एल.एल.बी. की डिग्री 'इंदौर विश्वविद्यालय' (अब देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय) से प्राप्त की थी।

13:05, 6 जून 2014 का अवतरण

सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन
सुमित्रा महाजन
पूरा नाम सुमित्रा महाजन
अन्य नाम सुमित्रा ताई
जन्म 12 अप्रैल, 1943
जन्म भूमि चिपलुन, रत्नागिरि, महाराष्ट्र
पति/पत्नी जयंत महाजन
संतान दो पुत्र
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी 'भारतीय जनता पार्टी'
पद लोकसभा अध्यक्ष
कार्य काल 6 जून, 2014 से ग्रहण
शिक्षा एम.ए., एल.एल.बी.
विद्यालय 'इंदौर यूनिवर्सिटी'[1]
अन्य जानकारी सुमित्रा महाजन ने 1989 में अपने ससुराल इंदौर से पहली बार चुनाव लड़ा था। तब पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र सेठी को उनसे हार का सामना करना पड़ा था।
अद्यतन‎

सुमित्रा महाजन (अंग्रेज़ी: Sumitra Mahajan ; जन्म- 12 अप्रैल, 1943, रत्नागिरि, महाराष्ट्र) 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं। वर्तमान में उन्हें 16वीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। अपने कार्यकर्ताओं के बीच वे 'सुमित्रा ताई' के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1982-1985 में पहली बार सुमित्रा महाजन इंदौर नगर निगम में उपमहापौर बनी थीं। वे 1989 से लगातार लोकसभा चुनाव जीतती आ रही हैं। लोकसभा सांसद सुमित्रा महाजन नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं, तेरहवीं, चौदहवीं, पंद्रहवीं और अब सोलहवीं लोकसभा की भी सदस्य हैं।

जीवन परिचय

सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल, सन 1943 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि ज़िले में चिपलुन नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम नीलकंठ साठे तथा माता का नाम ऊषा था। सुमित्रा महाजन ने अपनी एम.ए. तथा एल.एल.बी. की डिग्री 'इंदौर विश्वविद्यालय' (अब देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय) से प्राप्त की थी।

विवाह

सुमित्रा जी का विवाह 29 जनवरी, 1965 को इंदौर के प्रसिद्ध वकील जयंत महाजन से हुआ था। ये दो पुत्रों की माता हैं।

राजनीतिक सफ़र

  • वर्ष 1982 में पहली बार सुमित्रा ताई इंदौर नगर निगम में उपमहापौर बनी थीं। इसके बाद राजनीति में उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
  • सुमित्रा महाजन निरंतर इंदौर लोकसभा क्षेत्र से आठ बार जीत हासिल कर चुकी हैं।
  • उन्होंने 1989 में अपने ससुराल इंदौर से पहली बार चुनाव लड़ा था। तब पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र सेठी को उनसे हार का सामना करना पड़ा था।
  • मराठी परिवार से ताल्लुक होने के चलते सुमित्रा महाजन की मराठी वोटों पर अच्छी पकड़ रही है।
  • सुमित्रा महाजन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1999 से 2004 तक राज्‍यमंत्री रहीं।
  • वे इंदौर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। वे यहां से लगातार आठवीं बार सांसद बनी हैं, जो किसी भी महिला सांसद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
  • सुमित्रा महाजन इंदौर में पहले बहू, फिर बेटी और अब 'सुमित्रा ताई' (बहन) के नाम से जानी जाती हैं।[2]

लोकसभा अध्यक्ष

सुमित्रा महाजन ने 5 जून, 2014 को लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा था। उन्हें 6 जून, 2014 को निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुना गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि 'भारतीय जनता पार्टी' का कोई सांसद लोकसभा अध्यक्ष बना है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अब देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय
  2. सुमित्रा महाजन विजय का परचम लहरायेंगी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 06 जून, 2014।

संबंधित लेख