"मुहम्मदशाह": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) छो (Adding category Category:सैयद वंश (को हटा दिया गया हैं।)) |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) |
||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{सैयद वंश}} | |||
{{दिल्ली सल्तनत}} | {{दिल्ली सल्तनत}} | ||
[[Category:दिल्ली सल्तनत]] | [[Category:दिल्ली सल्तनत]] | ||
[[Category:सैयद वंश]] | [[Category:सैयद वंश]] | ||
[[Category:इतिहास कोश]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
11:46, 17 अप्रैल 2011 का अवतरण
- मुबारक शाह के बाद दिल्ली की गद्दी पर मुबारक शाह का भतीजा 'मुहम्मद बिन फ़रीद ख़ाँ' मुहम्मदशाह (1434-1445 ई.) के नाम से गद्दी पर बैठा।
- उसके शासन काल के 6 महीने उसके वज़ीर 'सरवर-उल-मुल्क' के आधिपत्य में बीते।
- परन्तु छः महीने उपरान्त ही सुल्तान ने अपने नायब सेनापति 'कमाल-उल-मुल्क' के सहयोग से वज़ीर का वध करवा दिया।
- वज़ीर के प्रभाव से मुक्त होने के तुरन्त बाद मालवा के शासक महमूद द्वारा दिल्ली पर आक्रमण कर दिया गया।
- मुल्तान में लंगाओं ने विद्रोह किया, जिसे सुल्तान ने स्वंय जाकर शांत किया।
- मुहम्मदशाह मुल्तान के सूबेदार बहलोल लोदी की सहायता द्वारा महमूद को वापस खदेड़ने में सफल रहा।
- मुहम्मदशाह ने खुश होकर बहलोल लोदी को ‘ख़ान-ए-ख़ाना’ की उपाधि दी और साथ ही उसे अपना पुत्र कहकर पुकारा।
- इसके समय की प्रमुख घटना रही - बहलोल लोदी का उत्थान।
- बहलोल लोदी ने भी दिल्ली पर आक्रमण किया, परन्तु वह असफल रहा।
- अपने अन्तिम समय में हुए विद्रोह को दबाने में मुहम्मदशाह असमर्थ रहा। अतः अधिकांश राज्यों ने अपने को स्वतंत्र कर लिया।
- 1445 ई. में मुहम्मदशाह की मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु के साथ ही सैयद वंश पतन की ओर अग्रसर हो गया।
|
|
|
|
|
संबंधित लेख