"कहावत लोकोक्ति मुहावरे-न": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}} {| class="wikitable" |- !कहावत लोकोक्ति म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 79: पंक्ति 79:
अर्थ - सभी बड़े बन बैठें तो काम कैसे हो, एक ही नायक होना चाहिए।  
अर्थ - सभी बड़े बन बैठें तो काम कैसे हो, एक ही नायक होना चाहिए।  
|-
|-
|19- नाई नाई, बाल कितने ? ज‍जमान, अभी सामने आ जाएँगे।
|19- नाई नाई, बाल कितने ? <br />
ज‍जमान, अभी सामने आ जाएँगे।
|
|
अर्थ - प्रश्न का उत्तर अपने –आप मिल जाएगा।
अर्थ - प्रश्न का उत्तर अपने –आप मिल जाएगा।

16:10, 13 मई 2010 का अवतरण

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- नौ नगद ना तेरह उधार।

अर्थ - किसी का भी कर्जदार ना होना।

2- नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली।

अर्थ - सौ अपराध करके ईश्वर का ध्यान आता है। ।

3- नंगा बड़ा परमेश्वर से।

अर्थ - निर्लज्ज से सभी डरते हैं।

4- नंगा क्या नहाएगा क्या निचोड़ेगा।

अर्थ - निर्धन के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं होता।

5- न अंधे को न्योता देते न दो जने आते।

अर्थ - गलत आदमी को बुलावा देना, एक के बदले दो का आना।

6- न इधर के रहे, न उधर के रहे।

अर्थ - दुविधा में हमेशा हानि हो जाती है।

7- नकटा बूचा सबसे ऊँचा।

अर्थ - निर्लज्ज आदमी सब से बड़ा है (व्यंग)।

8- नक्कारखाने में तूती की आवाज़ कौन सुने।

अर्थ - बड़ों के रहते छोटों की बात नहीं मानी जाती।

9- नटनी जब बाँस पर चढ़ी तो घूँघट क्या।

अर्थ - नीच कर्म करने वाले को शर्म नहीं होती।

10- नदी किनारे रूखड़ा जब–तब होय विनाश।

अर्थ - बूढ़ा आदमी बहुत दिन नहीं जियेगा।

11- नदी नाव संयोग।

अर्थ - संयोग से मिलाप हो जाना।

12- नदी में रहकर, मगर से बैर।

अर्थ - जहाँ रहना हो वहाँ के मुखिया से बैर ठीक नहीं होता।

13- ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी

अर्थ - न पूरी होने वाली शर्त।

14- नमाज़ छुड़ाने गए थे, रोज़े गले पड़े।

अर्थ - एक मुसीबत से छुटकारा पाना चाहा था, दूसरी भारी मुसीबत आ पड़ी।

15- नया नौ दिन पुराना सौ दिन।

अर्थ - पुरानी चीज़ें ज्यादा दिन चलती हैं।

16- न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी।

अर्थ - मूल कारण को मिटा दें तो झगड़ा –फसाद ही न हो।

17- ना साँप मरे ना लाठी टूटे।

अर्थ - बिना किसी को हानि पहुँचाये काम पूरा हो जाए।

18- नाई की बरात में सब ही ठाकुर।

अर्थ - सभी बड़े बन बैठें तो काम कैसे हो, एक ही नायक होना चाहिए।

19- नाई नाई, बाल कितने ?

ज‍जमान, अभी सामने आ जाएँगे।

अर्थ - प्रश्न का उत्तर अपने –आप मिल जाएगा।

20- नाक कटी पर घी तो चाटा।

अर्थ - निर्लज्ज होकर कुछ पाना।

21- नाक दबाने से मुँह खुलता है।

अर्थ - कठोरता से कार्य सिद्ध होता है।

22- नाच न जाने आँगन टेढ़ा।

अर्थ - अपना दोष बहाना करके टालना।

23- नानी के आगे ननिहाल की बातें।

अर्थ - जिसको सब कुछ मालूम हो, उसको जानकारी देना।

24- नानी के टुकड़े खावे, दादी का पोता कहावे।

अर्थ - खाना किसी का, एहसान किसी का।

25- नानी क्वाँरी मर गई , नाती के नौ-नौ ब्याह।

अर्थ - झूठी बड़ाई।

26- नाम बड़े दर्शन छोटे।

अर्थ - बहुत प्रसिद्ध होना पर वास्तव में गुणों का न होना।

27- नाम बढ़ावे दाम।

अर्थ - किसी चीज़ का नाम हो जाने से उसकी कीमत बढ़ जाती है।

28- नामी चोर मारा जाए, नामी शाह कमा खाए।

अर्थ - बदनामी से बुरा, नेकनामी से भला होता है।

29- नारियल में पानी,क्या पता खट्टा कि मीठा।

अर्थ - इस बात में संशय है।

30- नीचे की साँस नीचे, ऊपर की साँस ऊपर।

अर्थ - डर या दु:ख से घबरा जाना।

31- नीचे से जड़ काटना, ऊपर से पानी देना।

अर्थ - ऊपर से मित्र, भीतर से शत्रु, दिखावा करना।

32- नीम हकीम खतरा-ए-जान।

अर्थ - अनुभवहीन व्याक्ति के हाथों काम बिगड़ जाता है।

33- नेकी और पूछ-पूछ।

अर्थ - भलाई का काम करके फल की उम्मीद मत करो।

34- नौ दिन चले अढ़ाई कोस।

अर्थ - बहुत ही मंद गति से काम होना।

35- नौ नकद , न तेरह उधार।

अर्थ - नकद का काम उधार के काम से अच्छा होता है।

36- नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली।

अर्थ - जीवन भर कुकर्म करते रहे अन्त में भले बन बैठे।

37- नाचने निकली तो घूँघट क्या।

अर्थ - कोई काम करना शुरु करने पर शर्म नहीं आनी चाहिए।

38- नकेल हाथ में होना।

अर्थ - वश में होना।

39- नब्ज़ पहचानना।

अर्थ - स्वभाव जानना, कमज़ोरी जानना।

40- नमक मिर्च लगाना।

अर्थ - बढ़ा-चढ़ाकर कहना।

41- नस-नस फड़क उठना।

अर्थ - बहुत उत्साहित होना।

42- नस पहचानना।

अर्थ - अच्छी तरह जानना।

43- नहले पर दहला मारना।

अर्थ - करारा जवाब देना।

44- नाक कटना।

अर्थ - बदनामी होना।

45- नाक का बाल होना।

अर्थ - बहुत प्यारा होना।

46- नाक चोटी काटकर हाथ में देना।

अर्थ - दुर्दशा करना।

47- नाक भौं चढ़ाना।

अर्थ - घृणा, असंतोष प्रकट करना।

48- नाक में नकेल डालना।

अर्थ - वश में करना।

49- नाक रगड़ना।

अर्थ - गिड़गिड़ाना।

50- नाकों चने चबवाना।

अर्थ - बहुत तंग करना।

51- नाच नचाना।

अर्थ - मनचाही करवाना।

52- नानी मर जाना।

अर्थ - होश न रहना।

53- नाव में धूल उड़ाना।

अर्थ - व्यर्थ में बदनाम करना।

54- निन्यानवे के फेर में पड़ना।

अर्थ - पैसा जोड़ने के चक्कर में पड़ना।

55- नीचा दिखाना।

अर्थ - हराना, बेइज़्ज़्ती करना।

56- नीला-पीला होना।

अर्थ - गुस्सा होना।

57- नौ दो ग्यारह होना।

अर्थ - भाग जाना।