कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें
| कहावत लोकोक्ति मुहावरे | अर्थ |
|---|---|
| 1- टके का सब खेल है। | अर्थ - पैसा सब कुछ करता है। |
| 2- टका सा जवाब देना। | अर्थ - साफ़ इंकार करना। |
| 3- टका सा मुँह लेकर रह जाना। | अर्थ - लज्जित हो जाना। |
| 4- टटिया की आड़ में शिकार खेलना। | अर्थ - छिपकर किसी के विरुद्ध कुछ करना, आड़ लेकर काम करना। |
| 5- टट्टू पार होना। | अर्थ - काम निकल जाना। |
| 6- टाँग अड़ाना। | अर्थ - बाधा पैदा करना। |
| 7- टाँग तले से निकलना। | अर्थ - हार मनवाना। |
| 8- टाँय-टाँय फिस होना। | अर्थ - काम बिगड़ जाना। |
| 9- टाट उलटना। | अर्थ - दीवाला निकलना। |
| 10- टेढ़ी खीर। | अर्थ - कठिन काम। |