कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें
| कहावत लोकोक्ति मुहावरे | अर्थ |
|---|---|
| 1- शुक्रवार की बादरी, रही सनीचर छाय। तो यों भाखै भड्डरी, बिन बरसे ना जाए।। | अर्थ - यदि बादल शुक्रवार को आकर शनिवार को भी छाए रहें तो भड्डरी कहते हैं कि वह बादल बिना पानी बरसे नहीं जाता है। |
| 2- शान में बट्टा लगना। | अर्थ - शान घटना। |
| 3- शीशे में मुँख देखो। | अर्थ - अपनी योग्यता - अयोग्यता को समझो। |
| 4- शैतान की आँत। | अर्थ - लम्बी बात। |
| 5- शैतान के कान कतरना / काटना। | अर्थ - बहुत चालाक होना। |