"बाज़ार के बीच मैं -कुलदीप शर्मा": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=|चित्र=K...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
पंक्ति 101: पंक्ति 101:
{{समकालीन कवि}}
{{समकालीन कवि}}
[[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:कुलदीप शर्मा]][[Category:कविता]]
[[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:कुलदीप शर्मा]][[Category:कविता]]
[[Category:हिन्दी कविता]]
[[Category:पद्य साहित्य]]
[[Category:काव्य कोश]]
[[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

09:15, 2 जनवरी 2012 का अवतरण

बाज़ार के बीच मैं -कुलदीप शर्मा
कवि कुलदीप शर्मा
जन्म स्थान (ऊना, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
कुलदीप शर्मा की रचनाएँ

 

मैं खुश हो सकूं
इस गर्ज से बहुत कुछ रखा गया है
बाजार में;
बस मै ही नही जा पा रहा बाजार
रूइ के भाव बिक रही है गरमाहट
जिसे मै तलाष रहा था बरसो़ं से
अपने आसपास सम्बंधों में
मै भूल चुका हूँ
कि व्यापारियो की मुस्कानों में भी
खोज सकता हूँ मैं आत्मीयता
बिना कोइ कीमत चुकाए,
यह भी कि व्यापारी ही अभ्यस्त है मुस्कानो के
मै गुम हो सकता हूँ
जेसे ही जबडे खुले दुकानों के
मै खो सकता हूँ ऐसे ही
जैसे ताइ का बेटा खो गया था शहर में

बाजार के बीचोबीच
सजाया गया है पार्क
खिलाए गए है फूल
कि मै कुछ भी खरीदूँ बाज़ार से
और लौट सकूँ पार्क मे
सकून के लिए
जो हर बार कम पड जाता है
बाजार में
इसलिए भी कि तब तक
हाथगाडी ठेलते पहुँच गए होगे पल्लेदार
नए सामान के साथ,
तब तक तरोताजा और व्यवस्थित हो चुका होगा समय़

बाजार सजाया गया है इस तरह
कि स्तब्ध है सारी चीजे
जैसे यही से होकर
आज कें आज गुजरेगी सारी खुषी
आज के आज मनेगा महोत्सव
आज के आज बिकने केा है
उतावली सारी चीज़े
मेरी खुशी के लिए
चिन्तित है सारी चीजे और सारे लोग
इतना कि वे भी सजे है यहाँ
जो नही हैं बि़क्रि के लिये अभी तैयार’
जिनके बिकने की योजना अगली सदी में थी़

विज्ञापनों व शोकेसों मे छटपटाती चीजें
मुङो और उद्विग्न करती हैं
मुझमें और बाजार में
एक रस्साकश्शी चलती है निरन्तरं
मैं गुज़रता हूँ बाज़ार से
कि बाजार मुङो चीरता निकल जाता है
हर बार पूछता हूँ एक ठेले वाले से
भइया, जरा बाजार से बाहर जाकर बताओ़
मैं हूँ बाज़ार में या मुझमें है बाज़ार ?


ऐसे कितने लोग हैं मेरे साथ
जो खुश नहीं हो पा रहे हैं अब भी
जब कि बहुत खुश है बाज़ार
ऐसे कितने लोग हैं पूरे देष में
जो जेब ओर जरूरतों में
सन्तुलन नहीं बिठा पा रहे हैं
जो बाज़ार में बिना कुछ खरीदे
लगातार खर्च होते जा रहे हैं ।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख