"कुशीनगर का इतिहास": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 14: पंक्ति 14:


[[बौद्ध]] ग्रंथों में [[कुशीनगर]] एवं अन्य प्रमुख नगरों के बीच की दूरी उल्लिखित है, जो इस नगर की स्थिति निश्चित करने में सहायक है। कुशीनगर से [[पावापुरी|पावा]] कि दूरी तीन गव्यूत<ref>लगभग ¾ योजन, आधुनिक 6 मील थी।, सुमंगल विलासिनी, भाग दो, पृ. 573 (पावानगरतो तोणि गावुतानि कुसीनारा नगर)</ref> बुद्ध ने अपनी अंतिम यात्रा में इसी रास्ते से ककुक्षा नदी को पार किया था।<ref>भरत सिंह उपाध्याय, बुद्धकालीन भारतीय भूगोल, (प्रथम संस्करण), पृ. 318</ref> [[राजगृह]] से इस नगर की दूरी 25 योजन<ref>‘कुसीनारातों याव राजगहं पंचसीवति योजनानि’ -सुमंगल विलासिनी, भाग दो, पृ. 609</ref> एवं 'सागल' ([[स्यालकोट]]) से 100 योजन थी।<ref>‘एकाहेनेव योजनासतिकं मग्गं खेपेत्व...सावलनगरं पाविसि’ जातक, खंड 5, पृ. 290 (फाउसबाल संस्करण)</ref> ह्वेनसांग कुशीनगर से 700 मील चलकर [[वाराणसी]] पहुँचा था।<ref>थामस् वाटर्स, आन् युवान् च्वांग्स ट्रेवेल्स् इन इंडिया, भाग दो, पृ. 46</ref>
[[बौद्ध]] ग्रंथों में [[कुशीनगर]] एवं अन्य प्रमुख नगरों के बीच की दूरी उल्लिखित है, जो इस नगर की स्थिति निश्चित करने में सहायक है। कुशीनगर से [[पावापुरी|पावा]] कि दूरी तीन गव्यूत<ref>लगभग ¾ योजन, आधुनिक 6 मील थी।, सुमंगल विलासिनी, भाग दो, पृ. 573 (पावानगरतो तोणि गावुतानि कुसीनारा नगर)</ref> बुद्ध ने अपनी अंतिम यात्रा में इसी रास्ते से ककुक्षा नदी को पार किया था।<ref>भरत सिंह उपाध्याय, बुद्धकालीन भारतीय भूगोल, (प्रथम संस्करण), पृ. 318</ref> [[राजगृह]] से इस नगर की दूरी 25 योजन<ref>‘कुसीनारातों याव राजगहं पंचसीवति योजनानि’ -सुमंगल विलासिनी, भाग दो, पृ. 609</ref> एवं 'सागल' ([[स्यालकोट]]) से 100 योजन थी।<ref>‘एकाहेनेव योजनासतिकं मग्गं खेपेत्व...सावलनगरं पाविसि’ जातक, खंड 5, पृ. 290 (फाउसबाल संस्करण)</ref> ह्वेनसांग कुशीनगर से 700 मील चलकर [[वाराणसी]] पहुँचा था।<ref>थामस् वाटर्स, आन् युवान् च्वांग्स ट्रेवेल्स् इन इंडिया, भाग दो, पृ. 46</ref>
==समृद्धिशाली नगर==
कुशीनगर बहुत समृद्धिशाली नगर था। स्वयं [[गौतम बुद्ध]] ने इसकी प्रशंसा की है। 'बुद्धघोष' ने उन विशिष्ट कारणों का उल्लेख किया है, जिनसे प्रेरित होकर बुद्ध ने कुशीनगर को परिनिर्वाणार्थ चुना था-
#‘महासुदस्सन’ सुतांत का उपदेश वहीं किया गया था।
#सुभद्र की प्रवज्या वहीं संभव थी।
#अस्थि विभाजन की समस्या हल करने वाला व्यक्ति वहाँ उपस्थित था।<ref>सुमंगलविलासिनी, भाग दो, पृ. 573</ref> दिग्विजयी चक्रवर्ती सम्राट महासुदर्शन<ref>भगवान बुद्ध का पूर्व जन्म में यह एक नाम था।</ref> के राज्यकाल में 'कुशावती' (कुशीनगर) 84000 नगरियों में प्रमुख थी।<ref>‘चतुरासोति नगरसहसानि पमुखानि’, दीघनिकाय का यह वर्णन अतिरंजित है। दीघनिकाय, ([[हिंदी]] अनुवाद- [[राहुल सांकृत्यायन]] एवं जगदीश काश्यप, महाबोधि सभा, सारनाथ, 1935 ई.) भाग दो, पृ. 159 । जबकि 'संयुक्तनिकाय' में इसे 84 नगरों में एक बतलाया गया है। द्रष्टव्य-संयुक्तनिकाय, भाग 3, पु. 144; तुलनीय-डिक्शनरी आफ पालि प्रापर नेम्स, भाग 1 पृ. 663</ref> यह समृद्ध, रमणीय, जनाकीर्ण एवं धन्य-धान्य संपन्न थी। यह [[देवता|देवताओं]] की राजधानी 'अलकमंदा' की भाँति दिन-रात दस शब्दों से गुंजायमान रहती थी।<ref>ये शब्द नगर की समृद्धि एवं वैभव के सूचक थे जो थे-
‘हत्थिसद्द, अस्ससद्द, भेरिसद्द, मुतिंगसद्द, गीत (संख), सद्द, सम्मसद्द, तात्वसद्द, तथा अस्नाथपिवस्थस्वाद थातसभनेन सद्द’, द्रष्टव्य- दीघनिकाय, भाग दो, पृ. 147</ref> लेकिन यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बुद्ध के काल में यह नगर [[राजगृह]], [[वैशाली]] और [[श्रावस्ती]] की तरह प्रथमकोटि का नगर नहीं था।<ref>उल्लेखनीय है इसी कारण आनंद ने बुद्ध को चंपा, राजगृह, श्रावस्ती, [[साकेत]], [[कोशांबी]], और [[वाराणसी]] आदि नगरों को परिनिर्वाण योग्य बताया था। द्रष्टव्य-दीघनिकाय, भाग 2, पृ. 152</ref> अत: यह कहा जा सकता है कि इस नगर का क्रमश: ह्रास हुआ था।
====बुद्ध की क्रीड़ास्थली====
बुद्ध का कुशीनगर से विशेष लगाव था। पूर्वजन्मों में भी यह नगरी उनकी क्रीड़ास्थली रह चुकी थी। एक उल्लेख के अनुसार वे सात बार चक्रवर्ती सम्राट बनकर [[कुशीनगर]] में राज्य कर चुके थे।<ref>दीघनिकाय, भाग दो, पृ. 198 ([[पालि भाषा|पालि]] ग्रंथों में केवल दो पूर्व जन्मों का वृत्तांत मिलता है। एक जन्म में वे महाराजा 'कुश' थे और दूसरे जन्म में चक्रवर्ती सम्राट 'महासुदर्शन'। इनकी कथा अन्य ग्रंथों के अतिरिक्त कुश और महासुदस्सन जातकों में भी वर्णित है)</ref> अंतिम बार जब बुद्ध यहाँ आए तो मल्लों ने उनका स्वागत किया। स्वागत-सत्कार में सम्मिलित न होने वाले व्यक्तियों के लिए 500 मुद्रा दंड का प्रावधान था। इस प्रकार कुशीनगर बुद्ध की शिक्षाओं से पूर्णरूपेण प्रभावित हुआ और वहाँ के अनेक संभ्रांत व्यक्ति उनके समर्थक बने। अत: ऐसे अनेक उद्धरणों से यह स्पष्ट है कि [[बौद्ध धर्म]] का स्वयं बुद्ध के समय में ही बहुविध विकास हो चुका था। और अनेक संभ्रांत व्यक्तियों ने इस [[धर्म]] की सदस्यता स्वीकार की थी।
==परिनिर्वाण स्थल==
ज्ञातव्य है कि कुशीनगर में ही बुद्ध ने परिनिर्वाण प्राप्त किया था। वहाँ के मल्लों ने भगवान के [[अंतिम संस्कार]] का समुचित प्रबंध किया था। 6 दिनों तक वे लोग उनके निष्प्राण शरीर का [[नृत्य]], गीत, [[वाद्य यंत्र|वाद्य]] एवं गंद्य पुष्पादि से सत्कार करते रहे। सातवें दिन वे उसे 'मुकुट बंधन चैत्य' ले गए।<ref>यह [[चैत्य गृह|चैत्य]] 'मुकुट बंधन' इसलिए कहलाता था कि यहाँ मल्ल राजाओं का अभिषेक किया जाता था और उनके सिर पर मुकुट बाँधा जाता था।</ref> शालवन से चलकर वे नगर में उत्तर द्वार से प्रविष्ट हुए और पूर्व द्वार से निकलकर चैत्य स्थान पर पहुँचे। वहीं पर चक्रवर्ती राजोचित विधान के अनुसार दाह-संस्कार किया गया।<ref>ह्वेनसाँग ने भ्रमवश दाह-चैत्य को नगर से उत्तर की ओर बताया है। दाह-संस्कार की विधि स्वयं बुद्ध ने [[आनंद]] को बताई थी। वही विधान आनंद ने मल्लों को बताया। देखें, दीघनिकाय, भाग दो।</ref> 'मुकुट बंधन चैत्य' को वर्तमान रामाभार तालाब के पश्चिमी तट पर स्थित एक विशाल [[स्तूप]] के [[खंडहर]] से समीकृत किया जा सकता है, जो माथा कुँबर के कोट से लगभग एक मील की दूरी पर स्थित है।<ref>भरत सिंह उपाध्याय, बुद्धकालीन भारतीय भूगोल (प्रथम संस्करण), पृ. 321</ref>
दाह-संस्कार के पश्चात् अस्थि-विभाजन के संदर्भ में विवाद उत्पन्न हो गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में [[वैशाली]] के [[लिच्छवी]], [[कपिलवस्तु]] के शाक्य, अल्लकप के बुली, रामग्राम के कोलिय, [[पावापुरी|पावा]] के मल्ल, [[मगध|मगधराज]] [[अजातशत्रु]] तथा वेठ-द्वीप (विष्णुद्वीप) के [[ब्राह्मण]] मुख्य थे।<ref>उल्लेखनीय है उत्खनन से वेठ द्वीप विहार की एक मुहर मिली है जिस पर लेख ‘श्री विष्णु द्वीप विहार भिक्षु-संघस्य’ अंकित है। द्रष्टव्य- आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया, वार्षिक रिपोर्ट, 1906-7, पृ. 61</ref> कुशीनगर के मल्लों ने विभाजन का विरोध किया। प्रतिद्वंद्वी राज्यों की सेनाओं ने उनके नगर को घेर लिया। युद्ध प्राय: निश्चित था, किन्तु द्रोण ब्राह्मण के आ जाने से अस्थि अवशेषों का आठ भागों में विभाजन संभव हुआ।<ref>जी.पी. मललसेकर, डिक्शनरी आफ पालि प्रापर नेम्स (पालि टेक्ट्स सोसायटी 1974, पुनर्मुद्रित), भाग 1, पृ. 654; दीघनिकाय, भाग 2, पृ. 150</ref> विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि अस्थि अवशेषों को अपनी राजधानियों में ले गए और वहाँ नवर्निमित स्तूपों में उन्हें स्थापित किया गया। [[साँची]] के तोरण पर उत्कीर्ण चित्र इस घटना के ज्वलंत उदाहरण है।<ref>मार्शल, ए गाइड टू साँची, पृ. 53-54 और प्लेट संख्या 4</ref> इसके अतिरिक्त तोरण के मध्य भाग में नीचे की ओर नगर के परिखा तथा प्राकार का भी अंकन मिलता। प्राकार के भीतर नगर के कुछ विशिष्ट भवन भी दृष्टिगोचर होते हैं।<ref>उदयनारायण राय, प्राचीन भारत में नगर तथा नगर जीवन, पृ. 362</ref>
[[कुशीनगर]] के मल्लों का अपना संथागार था, जहाँ पर राजनीतिक तथा धार्मिक विषयों पर विवाद होते थे। आनंद जिस समय [[तथागत]] की मृत्यु का समाचार लेकर कुशीनगर गए, उस समय मल्ल अपनी राज्य सभा में थे। तत्पश्चात् उन्होंने अपने संथागार में ही तथागत के अंतिम संस्कार के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया था। दीघनिकाय में महापरिनिब्बान सुतांत में कुशीनारा के मल्लों में 'पुरिष' नामक एक अधिकारी वर्ग का उल्लेख मिलता है जो रीज डेविड्स के मतानुसार अधीनस्थ कर्मचारियों का एक वर्ग था।<ref>टी.डब्ल्यू. रीज डेविड्स, बुद्धिस्ट इंडिया (इंडोलाजिकल बुक हाउस, वाराणसी, पुनर्मुद्रित, 1979), पृ. 21</ref>





09:56, 19 नवम्बर 2012 का अवतरण

कुशीनगर प्राचीन भारत के तत्कालीन महाजनपदों में से एक एवं मल्ल राज्य की राजधानी था।[1] यह नगर 26°45’ उत्तरी अक्षांश और 83°55’ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित था। वर्तमान समय में यह गोरखपुर से 32 मील (लगभग 51.2 कि.मी.) पूर्व, देवरिया से 21 मील (लगभग 33.6 कि.मी.) उत्तर और पडरौना से 13 मील (लगभग 20.8 कि.मी.) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

विद्वान विचार

कनिंघम ने कुशीनगर को वर्तमान देवरिया ज़िले में स्थित 'कसिया' से समीकृत किया है।[2] अपने समीकरण की पुष्टि में उन्होंने 'परिनिर्वाण मंदिर' के पीछे स्थित स्तूप में मिले ताम्रपत्र का उल्लेख किया है। जिस पर 'परिनिर्वाणचैत्य ताम्रपत्र इति' उल्लिखित है।[3] कनिंघम के इस समीकरण से विंसेंट स्मिथ[4] और पार्जिटर प्रभृति विद्वान् सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार कसिया के अवशेषों एवं चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा विवरणों में पर्याप्त भिन्नता है। इस भिन्नता को ध्यान में रखते हुए स्मिथ ने कुशीनगर को नेपाल में पहाड़ियों की पहली श्रृंखला के पार स्थित होने के मत को उचित माना है।[5] रीज डेविड्स के अनुसार यदि हम चीनी यात्रियों के यात्रा विवरणों पर विश्वास करें तो कुशीनगर के मल्लों का प्रदेश, शाक्य प्रदेश के पूर्व में पहाड़ी ढाल पर स्थित होना चाहिए। कुछ अन्य विद्वान उनका प्रदेश शाक्यों के दक्षिण में एवं वज्जिगण के पूर्व में स्थित बतलाते हैं।[6] लेकिन बाद के (1906-1907) पुरातात्विक उत्खनन से प्राप्त सामग्रियों के आधार पर कनिंघम की समीक्षा को उचित मानते हुए 'कसिया' और 'कुशीनगर' को एक ही मानना उचित होगा।

कनिंघम को इन भग्नावशेषों से ‘महापरिनिर्वाण विहार’ नामांकित अनेक मृण्मुद्राएँ और स्तूप के भीतर से कुछ ताम्रपत्र भी मिले हैं। इनके अतिरिक्त इन खंडहरों से महात्मा बुद्ध की वैसी ही विशाल मूर्ति प्राप्त हुई है, जैसी कि ह्वेनसांग ने कुशीनगर में देखी थी। 'तथागत' की निर्वाण मूर्ति बौद्ध शिल्पियों का प्रिय विषय रही है, परंतु कसिया जैसी पत्थर की विशाल प्रतिमा अन्यत्र नहीं मिलती। ये विभिन्न तथ्य भी कनिंघम के समीकरण के औचित्य की पुष्टि करते हैं।

वैदिक साहित्य में उल्लेख

वैदिक साहित्य में मल्लों अथवा उनकी राजधानी का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, परंतु परवर्ती साहित्य में उनका वर्णन अनेक ग्रंथों में मिलता है। महाभारत के भीष्मपर्व[7] में यह मल्ल राष्ट्र के रूप में वर्णित है, जो अंग, वंग और कलिंग के समान ही पूर्वी भारत में एक प्रमुख राज्य था। बुद्ध-पूर्व युग में वहाँ महासम्मत वंश का राज्य था। इस कुल में इक्ष्वांकु (ओवकाक), कुश तथा महासुदस्सन प्रमुख शासक हुए थे।[8] उनके समय में यह नगर 'कुशावती' नाम से विख्यात था। इसका विस्तार 144 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में था। बुद्ध मेतय के शासन काल में इसे 'केतुमती' नाम से जाना जाता था।[9]

गौतम बुद्ध के पूर्व मल्ल राजतंत्रात्मक राज्य था। वह कब और कैसे गणराज्यों में परिवर्तित हो गया यह कहना कठिन है? किंतु बुद्ध के काल में उसकी स्थिति निश्चित रूप से एक स्वतंत्र गणराज्य की थी। मल्लों के संस्थागार का उल्लेख अनेक स्थलों पर हुआ है जहाँ एकत्र होकर वे विचार-विमर्श करते थे। बुद्ध काल में मल्लों की राजधानी कुशीनगर एक महत्त्वपूर्ण नगर के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी थी।

बौद्ध साहित्य में वर्णन

बौद्ध साहित्य में कुशीनगर का विशद वर्णन मिलता है। इसमें कुशीनगर के साथ 'कुशीनारा'[10], कुशीनगरी[11] और कुशीग्राम[12] प्रभृति अन्य नामों का भी उल्लेख है। बुद्ध-पूर्व युग में यह कुशावती के नाम से विख्यात थी। बुद्ध ने कुशीनगर को प्राचीन कुशावती से अभिहित किया था। विस्तार और समृद्धि की दृष्टि से उनका कहना था कि यह राजधानी पूर्व से पश्चिम 12 योजन लंबी एवं उत्तर से दक्षिण 7 योजन चौड़ी थी।[13] इसमें सात प्राकार, चार तोरण और खजूर वृक्षों के सात निकुंज थे।[14] यह नगर हिरण्यवती नदी के पश्चिमी तट के समीप एक प्रमुख स्थलमार्ग पर स्थित था।[15] इसी स्थल-मार्ग से बावरी ऋषि के शिष्यों के जाने का उल्लेख है।[16] बुद्ध की मृत्यु के समय महाकश्यप भी राजगृह से कुशीनगर इसी मार्ग से गए थे।[17]

नगर की स्थिति

इस नगर की स्थिति, रक्षा एवं व्यापार की दृष्टि से सर्वथा अनुकूल थी। नगर के समीप ही उपवत्तन नामक शालवन था, जिसके एक भाग को मल्लों ने प्रमोद उद्यान में परिणत कर दिया था। यह हिरण्यवती के दूसरे किनारे पर स्थित था।[18] इस उपवत्तन शालवन में ही भगवान ने अंतिम निवास किया था। और यहीं युगल साल वृक्षों के नीचे उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। उपवत्तन शालवन को कनिंघम ने वर्तमान कसिया के ‘माथा कुँवर कोट’ से समीकृत किया है।[19]

बौद्ध ग्रंथों में कुशीनगर एवं अन्य प्रमुख नगरों के बीच की दूरी उल्लिखित है, जो इस नगर की स्थिति निश्चित करने में सहायक है। कुशीनगर से पावा कि दूरी तीन गव्यूत[20] बुद्ध ने अपनी अंतिम यात्रा में इसी रास्ते से ककुक्षा नदी को पार किया था।[21] राजगृह से इस नगर की दूरी 25 योजन[22] एवं 'सागल' (स्यालकोट) से 100 योजन थी।[23] ह्वेनसांग कुशीनगर से 700 मील चलकर वाराणसी पहुँचा था।[24]

समृद्धिशाली नगर

कुशीनगर बहुत समृद्धिशाली नगर था। स्वयं गौतम बुद्ध ने इसकी प्रशंसा की है। 'बुद्धघोष' ने उन विशिष्ट कारणों का उल्लेख किया है, जिनसे प्रेरित होकर बुद्ध ने कुशीनगर को परिनिर्वाणार्थ चुना था-

  1. ‘महासुदस्सन’ सुतांत का उपदेश वहीं किया गया था।
  2. सुभद्र की प्रवज्या वहीं संभव थी।
  3. अस्थि विभाजन की समस्या हल करने वाला व्यक्ति वहाँ उपस्थित था।[25] दिग्विजयी चक्रवर्ती सम्राट महासुदर्शन[26] के राज्यकाल में 'कुशावती' (कुशीनगर) 84000 नगरियों में प्रमुख थी।[27] यह समृद्ध, रमणीय, जनाकीर्ण एवं धन्य-धान्य संपन्न थी। यह देवताओं की राजधानी 'अलकमंदा' की भाँति दिन-रात दस शब्दों से गुंजायमान रहती थी।[28] लेकिन यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बुद्ध के काल में यह नगर राजगृह, वैशाली और श्रावस्ती की तरह प्रथमकोटि का नगर नहीं था।[29] अत: यह कहा जा सकता है कि इस नगर का क्रमश: ह्रास हुआ था।

बुद्ध की क्रीड़ास्थली

बुद्ध का कुशीनगर से विशेष लगाव था। पूर्वजन्मों में भी यह नगरी उनकी क्रीड़ास्थली रह चुकी थी। एक उल्लेख के अनुसार वे सात बार चक्रवर्ती सम्राट बनकर कुशीनगर में राज्य कर चुके थे।[30] अंतिम बार जब बुद्ध यहाँ आए तो मल्लों ने उनका स्वागत किया। स्वागत-सत्कार में सम्मिलित न होने वाले व्यक्तियों के लिए 500 मुद्रा दंड का प्रावधान था। इस प्रकार कुशीनगर बुद्ध की शिक्षाओं से पूर्णरूपेण प्रभावित हुआ और वहाँ के अनेक संभ्रांत व्यक्ति उनके समर्थक बने। अत: ऐसे अनेक उद्धरणों से यह स्पष्ट है कि बौद्ध धर्म का स्वयं बुद्ध के समय में ही बहुविध विकास हो चुका था। और अनेक संभ्रांत व्यक्तियों ने इस धर्म की सदस्यता स्वीकार की थी।

परिनिर्वाण स्थल

ज्ञातव्य है कि कुशीनगर में ही बुद्ध ने परिनिर्वाण प्राप्त किया था। वहाँ के मल्लों ने भगवान के अंतिम संस्कार का समुचित प्रबंध किया था। 6 दिनों तक वे लोग उनके निष्प्राण शरीर का नृत्य, गीत, वाद्य एवं गंद्य पुष्पादि से सत्कार करते रहे। सातवें दिन वे उसे 'मुकुट बंधन चैत्य' ले गए।[31] शालवन से चलकर वे नगर में उत्तर द्वार से प्रविष्ट हुए और पूर्व द्वार से निकलकर चैत्य स्थान पर पहुँचे। वहीं पर चक्रवर्ती राजोचित विधान के अनुसार दाह-संस्कार किया गया।[32] 'मुकुट बंधन चैत्य' को वर्तमान रामाभार तालाब के पश्चिमी तट पर स्थित एक विशाल स्तूप के खंडहर से समीकृत किया जा सकता है, जो माथा कुँबर के कोट से लगभग एक मील की दूरी पर स्थित है।[33]

दाह-संस्कार के पश्चात् अस्थि-विभाजन के संदर्भ में विवाद उत्पन्न हो गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वैशाली के लिच्छवी, कपिलवस्तु के शाक्य, अल्लकप के बुली, रामग्राम के कोलिय, पावा के मल्ल, मगधराज अजातशत्रु तथा वेठ-द्वीप (विष्णुद्वीप) के ब्राह्मण मुख्य थे।[34] कुशीनगर के मल्लों ने विभाजन का विरोध किया। प्रतिद्वंद्वी राज्यों की सेनाओं ने उनके नगर को घेर लिया। युद्ध प्राय: निश्चित था, किन्तु द्रोण ब्राह्मण के आ जाने से अस्थि अवशेषों का आठ भागों में विभाजन संभव हुआ।[35] विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि अस्थि अवशेषों को अपनी राजधानियों में ले गए और वहाँ नवर्निमित स्तूपों में उन्हें स्थापित किया गया। साँची के तोरण पर उत्कीर्ण चित्र इस घटना के ज्वलंत उदाहरण है।[36] इसके अतिरिक्त तोरण के मध्य भाग में नीचे की ओर नगर के परिखा तथा प्राकार का भी अंकन मिलता। प्राकार के भीतर नगर के कुछ विशिष्ट भवन भी दृष्टिगोचर होते हैं।[37]

कुशीनगर के मल्लों का अपना संथागार था, जहाँ पर राजनीतिक तथा धार्मिक विषयों पर विवाद होते थे। आनंद जिस समय तथागत की मृत्यु का समाचार लेकर कुशीनगर गए, उस समय मल्ल अपनी राज्य सभा में थे। तत्पश्चात् उन्होंने अपने संथागार में ही तथागत के अंतिम संस्कार के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया था। दीघनिकाय में महापरिनिब्बान सुतांत में कुशीनारा के मल्लों में 'पुरिष' नामक एक अधिकारी वर्ग का उल्लेख मिलता है जो रीज डेविड्स के मतानुसार अधीनस्थ कर्मचारियों का एक वर्ग था।[38]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंगुत्तरनिकाय, भाग 1, पृ. 213 तत्रैव, भाग 4 पृ. 252 महावस्तु, भाग 1 पृ. 34
  2. ए. कनिंघम, दि ऐंश्येंट ज्योग्राफी आफ् इंडिया, पृ. 363
  3. आर्कियोलाजिकल् सर्वे आफ् इंडिया, वार्षिक रिपोर्ट, 1911-12, पृ. 17
  4. विस्तृत, जर्नल् आफ़ दि रायल एशियाटिक सोसायटी (1902), पृ. 139 और आगे स्मिथ अर्ली हिस्ट्री आफ़ इंडिया (चतुर्थ संस्करण), पृ. 167, पादटिप्पणी-5 (स्मिथ का यह मत सर्वमान्य नहीं है, क्योंकि ह्वेनसांग के विवरणों के आधार पर कुछ निश्चित करना संभव नहीं है। ह्वेनसांग के आगमन के पश्चात् भी इस स्थान पर निरंतर परिवर्तन होते रहे। रोचक है, सारनाथ में भी, जिसकी स्थिति संदिग्ध नहीं है, ऐसी ही विषमता पाई जाती है।
  5. जर्नल आफ़ दि रायल एशियाटिक सोसायटी, 1913, पृ. 152 तु., विमल चरण लाहा, प्राचीन भारत का ऐतिहासिक भूगोल, पृ. 171
  6. रीज डेविड्स बुद्धिस्ट इंडिया, वाराणसी, इंडोलाजिकल बुक हाउस (1979) पुनर्मुद्रित, पृ. 26
  7. महाभारत, भीष्मपर्व, 10/45
  8. महावंश, भाग दो, पृ. 1-6 जातक (फाउसबाल संस्करण), भाग दो, पृ. 65 दीर्घनिकाय, भाग 2, (हिंदी अनुवाद राहुल सांकृत्यायन एवं जगदीश काश्यप, महाबोधि सभा, सारनाथ 1935), पृ. 152
  9. जी.पी. मललसेकर, डिक्शनरी आफ पालि प्रापर नेम्स, भाग 1, (लंदन, पालि टेक्ट्स सोसाइटी 1974, पुनर्मुद्रित), पृ. 563
  10. दीघनिकाय, भाग दो, पृ. 109; दीपवंस, भाग 3, पृ. 32
  11. दिव्यावदान, पृ. 152, 153, 194
  12. तत्रैव, पृ. 108
  13. द्रष्टव्य, दीघनिकाय, (हिंदी अनुवाद, राहुल सांस्कृत्यायन एवं जगदीश काश्यप, महाबोधि सभा, सारनाथ (वाराणसी, 1935 ई.) भाग दो, पृ. 146-152 :अयं कुशीनारा, कुशावती नाम राजधानी अहोसि...)
  14. दीघनिकाय, भाग दो, पृ. 170-171
  15. इस नदी को अधिकांश विद्वानों ने छोटी गंडक से समीकृत किया है; (देखें, कनिंघम, ऐंश्येंट ज्योग्राफी आफ़ इंडिया, पृ. 364) भिक्षु धर्मरक्षित के मतानुसार कसिया के समीप बहने वाली 'कुसमीनारा' तथा हिरवा की नारी उसी के अवशेष हैं। द्रष्टव्य भिक्षु धर्मरक्षित, कुशीनगर का इतिहास, पृ. 32
  16. सुत्तनिपात, 5, 10, 12
  17. विनयपिटक, भाग दो, पृ. 284
  18. सारत्थप्पकासिनी, जिल्द पहली, पृ. 222; तुलनीय, भरत सिंह उपाध्याय, बुद्धकालीन भारतीय भूगोल (प्रथम संस्करण), पृ. 320
  19. आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया, वार्षिक रिपोर्ट, 1861-62, पृ. 77-38; तुल., ऐंश्येंट ज्योग्राफी आफ इंडिया पृ. 364
  20. लगभग ¾ योजन, आधुनिक 6 मील थी।, सुमंगल विलासिनी, भाग दो, पृ. 573 (पावानगरतो तोणि गावुतानि कुसीनारा नगर)
  21. भरत सिंह उपाध्याय, बुद्धकालीन भारतीय भूगोल, (प्रथम संस्करण), पृ. 318
  22. ‘कुसीनारातों याव राजगहं पंचसीवति योजनानि’ -सुमंगल विलासिनी, भाग दो, पृ. 609
  23. ‘एकाहेनेव योजनासतिकं मग्गं खेपेत्व...सावलनगरं पाविसि’ जातक, खंड 5, पृ. 290 (फाउसबाल संस्करण)
  24. थामस् वाटर्स, आन् युवान् च्वांग्स ट्रेवेल्स् इन इंडिया, भाग दो, पृ. 46
  25. सुमंगलविलासिनी, भाग दो, पृ. 573
  26. भगवान बुद्ध का पूर्व जन्म में यह एक नाम था।
  27. ‘चतुरासोति नगरसहसानि पमुखानि’, दीघनिकाय का यह वर्णन अतिरंजित है। दीघनिकाय, (हिंदी अनुवाद- राहुल सांकृत्यायन एवं जगदीश काश्यप, महाबोधि सभा, सारनाथ, 1935 ई.) भाग दो, पृ. 159 । जबकि 'संयुक्तनिकाय' में इसे 84 नगरों में एक बतलाया गया है। द्रष्टव्य-संयुक्तनिकाय, भाग 3, पु. 144; तुलनीय-डिक्शनरी आफ पालि प्रापर नेम्स, भाग 1 पृ. 663
  28. ये शब्द नगर की समृद्धि एवं वैभव के सूचक थे जो थे- ‘हत्थिसद्द, अस्ससद्द, भेरिसद्द, मुतिंगसद्द, गीत (संख), सद्द, सम्मसद्द, तात्वसद्द, तथा अस्नाथपिवस्थस्वाद थातसभनेन सद्द’, द्रष्टव्य- दीघनिकाय, भाग दो, पृ. 147
  29. उल्लेखनीय है इसी कारण आनंद ने बुद्ध को चंपा, राजगृह, श्रावस्ती, साकेत, कोशांबी, और वाराणसी आदि नगरों को परिनिर्वाण योग्य बताया था। द्रष्टव्य-दीघनिकाय, भाग 2, पृ. 152
  30. दीघनिकाय, भाग दो, पृ. 198 (पालि ग्रंथों में केवल दो पूर्व जन्मों का वृत्तांत मिलता है। एक जन्म में वे महाराजा 'कुश' थे और दूसरे जन्म में चक्रवर्ती सम्राट 'महासुदर्शन'। इनकी कथा अन्य ग्रंथों के अतिरिक्त कुश और महासुदस्सन जातकों में भी वर्णित है)
  31. यह चैत्य 'मुकुट बंधन' इसलिए कहलाता था कि यहाँ मल्ल राजाओं का अभिषेक किया जाता था और उनके सिर पर मुकुट बाँधा जाता था।
  32. ह्वेनसाँग ने भ्रमवश दाह-चैत्य को नगर से उत्तर की ओर बताया है। दाह-संस्कार की विधि स्वयं बुद्ध ने आनंद को बताई थी। वही विधान आनंद ने मल्लों को बताया। देखें, दीघनिकाय, भाग दो।
  33. भरत सिंह उपाध्याय, बुद्धकालीन भारतीय भूगोल (प्रथम संस्करण), पृ. 321
  34. उल्लेखनीय है उत्खनन से वेठ द्वीप विहार की एक मुहर मिली है जिस पर लेख ‘श्री विष्णु द्वीप विहार भिक्षु-संघस्य’ अंकित है। द्रष्टव्य- आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया, वार्षिक रिपोर्ट, 1906-7, पृ. 61
  35. जी.पी. मललसेकर, डिक्शनरी आफ पालि प्रापर नेम्स (पालि टेक्ट्स सोसायटी 1974, पुनर्मुद्रित), भाग 1, पृ. 654; दीघनिकाय, भाग 2, पृ. 150
  36. मार्शल, ए गाइड टू साँची, पृ. 53-54 और प्लेट संख्या 4
  37. उदयनारायण राय, प्राचीन भारत में नगर तथा नगर जीवन, पृ. 362
  38. टी.डब्ल्यू. रीज डेविड्स, बुद्धिस्ट इंडिया (इंडोलाजिकल बुक हाउस, वाराणसी, पुनर्मुद्रित, 1979), पृ. 21

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख