"वृद्धा ने लगाई डांट -जवाहरलाल नेहरू": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('{{सूचना बक्सा संक्षिप्त परिचय |चित्र=Nehru_prerak.png |चित्र का ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
|चित्र=Nehru_prerak.png
|चित्र=Nehru_prerak.png
|चित्र का नाम=जवाहरलाल नेहरू  
|चित्र का नाम=जवाहरलाल नेहरू  
|विवरण= [[जवाहरलाल नेहरू के प्रेरक प्रसंग]]  
|विवरण= [[जवाहरलाल नेहरू]]  
|शीर्षक 1=भाषा
|शीर्षक 1=भाषा
|पाठ 1=[[हिंदी]]
|पाठ 1=[[हिंदी]]
पंक्ति 17: पंक्ति 17:
|शीर्षक 7=
|शीर्षक 7=
|पाठ 7=
|पाठ 7=
|शीर्षक 8=
|शीर्षक 8=मूल शीर्षक
|पाठ 8=
|पाठ 8=[[प्रेरक प्रसंग]]
|शीर्षक 9=मूल शीर्षक
|शीर्षक 9=उप शीर्षक
|पाठ 9=[[प्रेरक प्रसंग]]
|पाठ 9=[[जवाहरलाल नेहरू के प्रेरक प्रसंग]]
|शीर्षक 10=संकलनकर्ता
|शीर्षक 10=संकलनकर्ता
|पाठ 10=[[अशोक कुमार शुक्ला]]
|पाठ 10=[[अशोक कुमार शुक्ला]]

04:18, 9 अगस्त 2014 का अवतरण

वृद्धा ने लगाई डांट -जवाहरलाल नेहरू
जवाहरलाल नेहरू
जवाहरलाल नेहरू
विवरण जवाहरलाल नेहरू
भाषा हिंदी
देश भारत
मूल शीर्षक प्रेरक प्रसंग
उप शीर्षक जवाहरलाल नेहरू के प्रेरक प्रसंग
संकलनकर्ता अशोक कुमार शुक्ला

जवाहरलाल नेहरू जब भी इलाहाबाद में होते, गंगा के दर्शन करने जरूर जाते। वहां उन्हें काफी सुकून मिलता था। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। एक बार जब कुंभ मेला लगा तो नेहरू जी भी आए। उनके आने से लोग रोमांचित थे। अपार जनसमूह के बीच उनकी कार किसी तरह धीरे-धीरे आगे खिसक रही थी। जैसे ही लोग नेहरू जी को देखते, जोर-जोर से चिल्लाने लग जाते, 'पंडित जी आ गए, जवाहर लाल नेहरू की जय, प्रधानमंत्री जी की जय।'
तभी न जाने कहां से एक बूढ़ी महिला भीड़ को चीरती हुई उनकी कार के पास आई और हाथ उठाकर जोर-जोर से पुकारने लगी,

'अरे ओ जवाहर। रुक जा, खड़ा तो रह। तू कहता है न कि आजादी मिल गई है, लेकिन आजादी है कहां? किसको मिली है? हां, शायद तुझे मिली हो क्योंकि तू है जो मोटर में घूम रहा है। मेरे लड़के को तो एक नौकरी तक नहीं मिल रही। कहां है आजादी, बता?'

वृद्धा को देखकर नेहरू जी ने फौरन गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर उस बुढ़िया के पास गए और हाथ जोड़कर कहा,

'मां जी, आप कहती हैं कि आजादी कहां है? जहां आप अपने देश के प्रधानमंत्री को 'तू' कहकर पुकार सकती हैं, उसे डांट सकती हैं, क्या यह आजादी नहीं है? क्या पहले ऐसा था? नहीं न। आप बेहिचक चली आईं हमारे पास अपनी शिकायत रखने। यही तो आजादी है। आपकी शिकायत पर ध्यान दिया जाएगा।'

जवाहरलाल नेहरू से जुडे अन्य प्रसंग पढ़ने के लिए जवाहरलाल नेहरू के प्रेरक प्रसंग पर जाएँ

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध