"ब्रज की जीवन शैली": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
छो (Text replacement - " जगत " to " जगत् ")
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
महिलाओं की मांग में [[सिन्दूर]], माथे पर [[बिन्दी]], नाक में लौंग या बाली, कानों में कुण्डल या झुमकी-झाली, गले में [[मंगल सूत्र]], हाथों में [[चूड़ी]], पैरों में बिछुआ-चुटकी, महावर और पायजेब या तोड़िया उनकी सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। विवाहित महिलायें अपने पति, [[परिवार]] और गृह की मंगल कामना हेतु [[करवा चौथ]] का व्रत करती हैं, पुत्रवती नारियां संतान के मंगलमय जीवन हेतु [[अहोई अष्टमी]] का व्रत रखती हैं। स्वर्गस्तक सतिया चिह्न यहाँ सभी मांगलिक अवसरों पर बनाया जाता है और शुभ अवसरों पर [[नारियल]] का प्रयोग किया जाता है।
महिलाओं की मांग में [[सिन्दूर]], माथे पर [[बिन्दी]], नाक में लौंग या बाली, कानों में कुण्डल या झुमकी-झाली, गले में [[मंगल सूत्र]], हाथों में [[चूड़ी]], पैरों में बिछुआ-चुटकी, महावर और पायजेब या तोड़िया उनकी सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। विवाहित महिलायें अपने पति, [[परिवार]] और गृह की मंगल कामना हेतु [[करवा चौथ]] का व्रत करती हैं, पुत्रवती नारियां संतान के मंगलमय जीवन हेतु [[अहोई अष्टमी]] का व्रत रखती हैं। स्वर्गस्तक सतिया चिह्न यहाँ सभी मांगलिक अवसरों पर बनाया जाता है और शुभ अवसरों पर [[नारियल]] का प्रयोग किया जाता है।


[[आषाढ़|आषाढ़ मास]] में  [[गोवर्धन परिक्रमा|गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा]] हेतु प्राय: सभी क्षेत्रों से यात्री [[गोवर्धन]] आते हैं, जिसमें [[आभूषण|आभूषणों]], परिधानों आदि से क्षेत्र की शिल्प कला उद्भाषित होती है। [[श्रावण|श्रावण मास]] में हिन्डोलों के उत्सव में विभिन्न प्रकार से कलात्मक ढंग से सज्जा की जाती है। [[भाद्रपद]] में मन्दिरों में विशेष कलात्मक झांकियां तथा सजावट होती है। [[आश्विन|आश्विन माह]] में सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र में कन्याएं घर की दीवारों पर गोबर से विभिन्न प्रकार की कृतियां बनाती हैं, जिनमें [[कौड़ी|कौड़ियों]] तथा रंगीन चमकदार काग़ज़ों के आभूषणों से अपनी [[सांझी]] को कलात्मक ढंग से सजाकर [[आरती पूजन|आरती]] करती हैं। इसी माह से मन्दिरों में [[काग़ज़]] के सांचों से सूखे रंगों की वेदी का निर्माण कर उस पर [[अल्पना]] बनाते हैं। इसको भी 'सांझी' कहते हैं। [[कार्तिक|कार्तिक मास]] तो [[कृष्ण|श्रीकृष्ण]] की [[कृष्ण बाललीला|बाल लीलाओं]] से परिपूर्ण रहता है। [[अक्षय तृतीया]] तथा [[देवोत्थान एकादशी]] को [[मथुरा]] तथा [[वृन्दावन]] की परिक्रमा लगाई जाती है। [[बसंत पंचमी]] को सम्पूर्ण [[ब्रज|ब्रज क्षेत्र]] बसन्ती होता है। [[फाल्गुन|फाल्गुन मास]] में तो जिधर देखो उधर [[नगाड़ा|नगाड़ों]], [[झांझ]] पर [[चौपाई]] तथा [[होली]] के [[रसिया]] की ध्वनियां सुनाई देती हैं। [[नन्दगांव]] तथा [[बरसाना]] की [[होली|लठामार होली]], [[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी का हुरंगा]] जगत प्रसिद्ध है।
[[आषाढ़|आषाढ़ मास]] में  [[गोवर्धन परिक्रमा|गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा]] हेतु प्राय: सभी क्षेत्रों से यात्री [[गोवर्धन]] आते हैं, जिसमें [[आभूषण|आभूषणों]], परिधानों आदि से क्षेत्र की शिल्प कला उद्भाषित होती है। [[श्रावण|श्रावण मास]] में हिन्डोलों के उत्सव में विभिन्न प्रकार से कलात्मक ढंग से सज्जा की जाती है। [[भाद्रपद]] में मन्दिरों में विशेष कलात्मक झांकियां तथा सजावट होती है। [[आश्विन|आश्विन माह]] में सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र में कन्याएं घर की दीवारों पर गोबर से विभिन्न प्रकार की कृतियां बनाती हैं, जिनमें [[कौड़ी|कौड़ियों]] तथा रंगीन चमकदार काग़ज़ों के आभूषणों से अपनी [[सांझी]] को कलात्मक ढंग से सजाकर [[आरती पूजन|आरती]] करती हैं। इसी माह से मन्दिरों में [[काग़ज़]] के सांचों से सूखे रंगों की वेदी का निर्माण कर उस पर [[अल्पना]] बनाते हैं। इसको भी 'सांझी' कहते हैं। [[कार्तिक|कार्तिक मास]] तो [[कृष्ण|श्रीकृष्ण]] की [[कृष्ण बाललीला|बाल लीलाओं]] से परिपूर्ण रहता है। [[अक्षय तृतीया]] तथा [[देवोत्थान एकादशी]] को [[मथुरा]] तथा [[वृन्दावन]] की परिक्रमा लगाई जाती है। [[बसंत पंचमी]] को सम्पूर्ण [[ब्रज|ब्रज क्षेत्र]] बसन्ती होता है। [[फाल्गुन|फाल्गुन मास]] में तो जिधर देखो उधर [[नगाड़ा|नगाड़ों]], [[झांझ]] पर [[चौपाई]] तथा [[होली]] के [[रसिया]] की ध्वनियां सुनाई देती हैं। [[नन्दगांव]] तथा [[बरसाना]] की [[होली|लठामार होली]], [[बलदेव मन्दिर मथुरा|दाऊजी का हुरंगा]] जगत् प्रसिद्ध है।
==विविधता में एकता==
==विविधता में एकता==
देश के कोने-कोने से लोग यहाँ पर्वों पर एकत्र होते हैं। जहां विविधता में एकता के साक्षात दर्शन होते हैं। [[ब्रज]] में प्राय: सभी मन्दिरों में [[रथ का मेला वृन्दावन|रथयात्रा]] का उत्सव होता है। [[चैत्र|चैत्र मास]] में [[वृन्दावन]] में [[रंग नाथ जी मन्दिर वृन्दावन|रंगनाथ जी]] की सवारी विभिन्न वाहनों पर निकलती है, जिसमें देश के कोने-कोने से आकर [[भक्त]] सम्मिलित होते हैं। [[ज्येष्ठ|ज्येष्ठ मास]] में [[गंगा दशहरा]] के दिन प्रात: काल से ही विभिन्न अंचलों से श्रद्धालु आकर [[यमुना]] में स्नान करते हैं। इस अवसर पर भी विभिन्न प्रकार की वेशभूषा और शिल्प के साथ राष्ट्रीय एकता के दर्शन होते हैं। इस दिन छोटे-बड़े सभी कलात्मक ढंग की रंगीन [[पतंग]] उड़ाते हैं।
देश के कोने-कोने से लोग यहाँ पर्वों पर एकत्र होते हैं। जहां विविधता में एकता के साक्षात दर्शन होते हैं। [[ब्रज]] में प्राय: सभी मन्दिरों में [[रथ का मेला वृन्दावन|रथयात्रा]] का उत्सव होता है। [[चैत्र|चैत्र मास]] में [[वृन्दावन]] में [[रंग नाथ जी मन्दिर वृन्दावन|रंगनाथ जी]] की सवारी विभिन्न वाहनों पर निकलती है, जिसमें देश के कोने-कोने से आकर [[भक्त]] सम्मिलित होते हैं। [[ज्येष्ठ|ज्येष्ठ मास]] में [[गंगा दशहरा]] के दिन प्रात: काल से ही विभिन्न अंचलों से श्रद्धालु आकर [[यमुना]] में स्नान करते हैं। इस अवसर पर भी विभिन्न प्रकार की वेशभूषा और शिल्प के साथ राष्ट्रीय एकता के दर्शन होते हैं। इस दिन छोटे-बड़े सभी कलात्मक ढंग की रंगीन [[पतंग]] उड़ाते हैं।

13:57, 30 जून 2017 का अवतरण

ब्रज विषय सूची
ब्रज की जीवन शैली
ब्रज के विभिन्न दृश्य
ब्रज के विभिन्न दृश्य
विवरण भागवत में ‘ब्रज’ क्षेत्र विशेष को इंगित करते हुए ही प्रयुक्त हुआ है। वहाँ इसे एक छोटे ग्राम की संज्ञा दी गई है। उसमें ‘पुर’ से छोटा ‘ग्राम’ और उससे भी छोटी बस्ती को ‘ब्रज’ कहा गया है। 16वीं शताब्दी में ‘ब्रज’ प्रदेश के अर्थ में होकर ‘ब्रजमंडल’ हो गया और तब उसका आकार 84 कोस का माना जाने लगा था।
ब्रज क्षेत्र आज जिसे हम ब्रज क्षेत्र मानते हैं उसकी दिशाऐं, उत्तर दिशा में पलवल (हरियाणा), दक्षिण में ग्वालियर (मध्य प्रदेश), पश्चिम में भरतपुर (राजस्थान) और पूर्व में एटा (उत्तर प्रदेश) को छूती हैं।
ब्रज के केंद्र मथुरा एवं वृन्दावन
ब्रज के वन कोटवन, काम्यवन, कुमुदवन, कोकिलावन, खदिरवन, तालवन, बहुलावन, बिहारवन, बेलवन, भद्रवन, भांडीरवन, मधुवन, महावन, लौहजंघवन एवं वृन्दावन
भाषा हिंदी और ब्रजभाषा
प्रमुख पर्व एवं त्योहार होली, कृष्ण जन्माष्टमी, यम द्वितीया, गुरु पूर्णिमा, राधाष्टमी, गोवर्धन पूजा, गोपाष्टमी, नन्दोत्सव एवं कंस मेला
प्रमुख दर्शनीय स्थल कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मन्दिर, राजकीय संग्रहालय, बांके बिहारी मन्दिर, रंग नाथ जी मन्दिर, गोविन्द देव मन्दिर, इस्कॉन मन्दिर, मदन मोहन मन्दिर, दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा, कुसुम सरोवर, जयगुरुदेव मन्दिर, राधा रानी मंदिर, नन्द जी मंदिर, विश्राम घाट , दाऊजी मंदिर
संबंधित लेख ब्रज का पौराणिक इतिहास, ब्रज चौरासी कोस की यात्रा, मूर्ति कला मथुरा
अन्य जानकारी ब्रज के वन–उपवन, कुन्ज–निकुन्ज, श्री यमुना व गिरिराज अत्यन्त मोहक हैं। पक्षियों का मधुर स्वर एकांकी स्थली को मादक एवं मनोहर बनाता है। मोरों की बहुतायत तथा उनकी पिऊ–पिऊ की आवाज़ से वातावरण गुन्जायमान रहता है।

परम्परागत रूप से ब्रजवासी सानन्द जीवन व्यतीत करते हैं। नित्य स्नान, भजन, मन्दिर गमन, दर्शन-झांकी करना, दीन-दुखियों की सहायता करना, अतिथि सत्कार, लोकोपकार के कार्य, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, नारियों का सम्मान व सुरक्षा, बच्चों के प्रति स्नेह, उन्हें अच्छी शिक्षा देना तथा लौकिक व्यवहार कुशलता उनकी जीवन शैली के अंग बन चुके हैं।

संयुक्त परिवार प्रणाली

ब्रज में कन्या को देवी के समान पूज्य माना जाता है। ब्रज वनितायें पति के साथ दिन-रात कार्य करते हुए कुल की मर्यादा रखकर पति के साथ रहने में अपना जीवन सार्थक मानती हैं। संयुक्त परिवार प्रणाली साथ रहने, कार्य करने, एक-दूसरे का ध्यान रखने, छोटे-बड़े के प्रति यथोचित सम्मान, यहाँ की सामाजिक व्यवस्था में परिलक्षित होता है।

सत्य और संयम

सत्य और संयम ब्रज के लोक जीवन के प्रमुख अंग हैं। यहाँ कार्य के सिद्धान्त की महत्ता है और जीवों में परमात्मा का अंश मानना ही दिव्य दृष्टि है।

मांगलिक क्रियाकलाप

महिलाओं की मांग में सिन्दूर, माथे पर बिन्दी, नाक में लौंग या बाली, कानों में कुण्डल या झुमकी-झाली, गले में मंगल सूत्र, हाथों में चूड़ी, पैरों में बिछुआ-चुटकी, महावर और पायजेब या तोड़िया उनकी सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। विवाहित महिलायें अपने पति, परिवार और गृह की मंगल कामना हेतु करवा चौथ का व्रत करती हैं, पुत्रवती नारियां संतान के मंगलमय जीवन हेतु अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। स्वर्गस्तक सतिया चिह्न यहाँ सभी मांगलिक अवसरों पर बनाया जाता है और शुभ अवसरों पर नारियल का प्रयोग किया जाता है।

आषाढ़ मास में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा हेतु प्राय: सभी क्षेत्रों से यात्री गोवर्धन आते हैं, जिसमें आभूषणों, परिधानों आदि से क्षेत्र की शिल्प कला उद्भाषित होती है। श्रावण मास में हिन्डोलों के उत्सव में विभिन्न प्रकार से कलात्मक ढंग से सज्जा की जाती है। भाद्रपद में मन्दिरों में विशेष कलात्मक झांकियां तथा सजावट होती है। आश्विन माह में सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र में कन्याएं घर की दीवारों पर गोबर से विभिन्न प्रकार की कृतियां बनाती हैं, जिनमें कौड़ियों तथा रंगीन चमकदार काग़ज़ों के आभूषणों से अपनी सांझी को कलात्मक ढंग से सजाकर आरती करती हैं। इसी माह से मन्दिरों में काग़ज़ के सांचों से सूखे रंगों की वेदी का निर्माण कर उस पर अल्पना बनाते हैं। इसको भी 'सांझी' कहते हैं। कार्तिक मास तो श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से परिपूर्ण रहता है। अक्षय तृतीया तथा देवोत्थान एकादशी को मथुरा तथा वृन्दावन की परिक्रमा लगाई जाती है। बसंत पंचमी को सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र बसन्ती होता है। फाल्गुन मास में तो जिधर देखो उधर नगाड़ों, झांझ पर चौपाई तथा होली के रसिया की ध्वनियां सुनाई देती हैं। नन्दगांव तथा बरसाना की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा जगत् प्रसिद्ध है।

विविधता में एकता

देश के कोने-कोने से लोग यहाँ पर्वों पर एकत्र होते हैं। जहां विविधता में एकता के साक्षात दर्शन होते हैं। ब्रज में प्राय: सभी मन्दिरों में रथयात्रा का उत्सव होता है। चैत्र मास में वृन्दावन में रंगनाथ जी की सवारी विभिन्न वाहनों पर निकलती है, जिसमें देश के कोने-कोने से आकर भक्त सम्मिलित होते हैं। ज्येष्ठ मास में गंगा दशहरा के दिन प्रात: काल से ही विभिन्न अंचलों से श्रद्धालु आकर यमुना में स्नान करते हैं। इस अवसर पर भी विभिन्न प्रकार की वेशभूषा और शिल्प के साथ राष्ट्रीय एकता के दर्शन होते हैं। इस दिन छोटे-बड़े सभी कलात्मक ढंग की रंगीन पतंग उड़ाते हैं।



पीछे जाएँ
पीछे जाएँ
ब्रज की जीवन शैली
आगे जाएँ
आगे जाएँ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख